BJP Rashtriya Karyakarini List 2021: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में यूपी का दबदबा

BJP Rashtriya Karyakarini List 2021: भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश को अच्छी खासी जगह मिली है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-10-07 08:55 GMT

भाजपा (फोटो- सोशल मीडिया)

BJP Rashtriya Karyakarini List 2021: भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की आज घोषणा कर दी गयी। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों  को जगह दी गयी है। जबकि मेनका गांधी और वरुण गाँधी  को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति में बृजेश पाठक, दारा सिंह चौहान और स्वामी प्रसाद मौर्य को जगह दी है। यह तीनो ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री है। इन तीनों मंत्रियों में एक ब्राम्हण और दो ओबीसी हैं।

कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश को अच्छी खासी जगह मिली है। पार्टी ने एक साल बाद अपनी कार्यसमित घोषित की है।  पिछले साल 26 सितम्बर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी।  तब से पार्टी कार्यकर्ता कार्यसमिति घोषित होने का इन्तजार कर रहे थें।  

राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य 

कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा डॉ मुरली मनोहर जोशी तथा राजनाथ सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश से महेन्द्र नाथ पाण्डे, श्रीमती स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष गंगवार, साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल किए गए है।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नढ्ढा ने आज  घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं।  इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए है।

Tags:    

Similar News