Kalyan Singh: जय श्री राम के नारे के साथ राम भक्त को दी गई अंतिम विदाई

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम के नाम पर जो बलिदान दिया इसके लिए वह हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

Newstrack :  Network
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update:2021-08-22 17:19 IST

जय श्री राम के नारे के साथ कल्याण सिंह को दी गई अंतिम विदाई (फोटो-न्यूजट्रैक)

Kalyan Singh: भगवान का भक्त तो हर कोई है पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम के नाम पर जो बलिदान दिया इसके लिए वह हमेशा याद किए जाते रहेंगे। कल्याण सिंह ऐसे राम भक्त निकले जिन्होंने उनके नाम पर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक को त्याग दिया। अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को भाजपा कार्यालय में लाया गया था। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जय श्री राम के नारे के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।


बता दें कि अअयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुए आंदोलन में शामिल होकर कल्याण सिंह ने अपने हिंदुत्व का जो खाका पूरे देश में खींचा आज उसी का परिणाम है अयोध्या में युद्ध स्तर पर भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। उन्होंने राम मंदिर के खातिर अपना राजनीतिक जीवन दांव पर लगाकर मुख्यमंत्री जैसी कुर्सी को छोड़कर उन्होंने यह साबित कर दिया था।


अयोध्या का राम मंदिर मेरे लिए सर्वोपरि है न कि सत्ता और सिंहासन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ के साथ हुई थी।


तभी से पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से अयोध्या उनका आना जाना लगा रहता था छोटे से छोटे पार्टी कार्यकर्ताओं की पहचान उनसे बातचीत करना उनके नाम से बुलाना कार्यकर्ताओं को बेहद पसंद आता था।


वे धीरे-धीरे ही सही लेकिन पार्टी में काफी अहम और मजबूत होते चले गए और जब उनकी बदौलत उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पहली बार सत्ता मिली तो पार्टी ने कल्याण सिंह को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि उनका पहला कार्यकाल करीब डेढ़ साल ही चला और बाबरी विध्वंस के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Tags:    

Similar News