Lucknow News: प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला , कही ये बड़ी बात

प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान बाल्मीकि जयंती पर अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत के लिये जिम्मेदार कौन है? सरकार को बताना होगा,

Report :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-10-20 15:58 GMT

 प्रियंका गांधी 

Lucknow News: उत्तर कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (congress prabhari aur rast mahasachiv priyanka gandhi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार (uttar pradesh sarkar) को डर किस बात का है? वह अरुण बाल्मीकि की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत में क्या छिपाना चाहती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान बाल्मीकि जयंती पर अरुण वाल्मीकि (priyanka gandhi ne yogi sarkar par kiya hamla) की पुलिस हिरासत में मौत के लिये जिम्मेदार कौन है? सरकार को बताना होगा, उंन्होंनें इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले पीएम उनके संदेशों पर हमला कर रहे है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यवाही कानून व्यवस्था ध्वस्त करने तक सीमित हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में न्याय मिलना असम्भव हो चुका है, लोगों को कुचलने की हर कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अरुण का परिवार न्याय चाहता है, उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इसकी आवाज उठाना सरकार को औचित्यहीन लगता है, यह लोकतंत्र में न्याय के साथ खिलवाड़ करने की प्रवृत्ति भाजपा सरकार का अहंकार है। न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी। उन्होंनें कहा कि अरुण बाल्मीकि की मौत पुलिस हिरासत में हुई है, परिवार न्याय मांग रहा है। मुझे मिलने जाने से रोकना सरकार का औचित्यहीन कृत्य है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार न्याय की आवाज को दबाना व शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के अधिकार से भी वंचित रखना चाहती है। यह तानाशाही लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक व प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थित में शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने से भी योगी सरकार प्रियंका जी को रोकने का बार-बार दुस्साहस करती है, इसका जवाब जनता देगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News