Lucknow News: नगर निगम में अवैध होर्डिंग व प्रचार का खेल, विभागीय मिलीभगत से किया करोड़ों का गोलमाल

नगर निगम के जोन-3 से जुड़े अलीगंज, जानकीपुरम क्षेत्रों में दो हजार से ज्यादा होर्डिंग और प्रचार पट अवैध तरीके से लगे पाए गए हैं। इन होर्डिंग और प्रचार पट का शुल्क नगर निगम में जमा नहीं हो रहा था।

Published By :  Shweta
Update: 2021-09-13 16:17 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

Lucknow News:  नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने विज्ञापन एजेंसियों और निजी कंपनियों से मिलकर नगर निगम को करोड़ों का चूना लगा दिया है। अभी सिर्फ जोन तीन से जुड़े मामलों का खुलासा हुआ है। लेकिन यह कोई एक जोन का मामला नहीं है, इन तीन दोनों की जांच कराई गई तो सच्चाई समाने आ गई है। ऐसे ही दूसरे जोन की अगर जांच हो जाये तो वहां भी इन लोगों की मिलीभगत का खुलासा सौ प्रतिशत हो सकता है।

दरअसल रविवार के दिन एकाएक नगर आयुक्त अजय द्विवेदी बिना किसी पूर्व सूचना के अपने मातहतों के साथ इन होर्डिंग और पटों की गणना करने निकले तो सालों से चल रहे इस खेल से पर्दा उठ गया। विज्ञापन एजेंसियां कैसे विभागीय मिलीभगत कर नगर निगम को नुकसान पहुंचा रही थीं इसे देख नगर आयुक्त भी दंग रह गए। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश देने के साथ ही इन अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री को एक सप्ताह में हटवाने का निर्देश दिया है।

जोन-3 में करोड़ों का घोटाला

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

बता दें नगर निगम के जोन-3 से जुड़े अलीगंज, जानकीपुरम क्षेत्रों में दो हजार से ज्यादा होर्डिंग और प्रचार पट अवैध तरीके से लगे पाए गए हैं। इन होर्डिंग और प्रचार पट का शुल्क नगर निगम में जमा नहीं हो रहा था। इसका पैसा नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों व निजी विज्ञापन एजेंसियों की जेब में जा रहा था। इन इलाकों के होर्डिंग और प्राचर पट से पटे होने के बावजूद उसके यहां से नगर निगम में आधा अधूरा पैसा ही जमा कर खाना पूर्ति कर दी जाती थी।

पहली बार हुई चेकिंग

नगर निगम में ऐसा पहली बार हुआ है जब होर्डिंग और प्रचार पट की भी गिनती की गई हो कि किस इलाके में कितने प्रचार पट और होर्डिंग लगाई गई हैं। जब यह पड़ताल हुई तो बड़ा घपला सामने आया है। यह भी वैसा ही मामला है, जैसे की पार्किंग संचालन में खेला जा रहा है। अवैध होर्डिंग, ट्री गार्ड, बैनर के बारे में मिल रही शिकायत के बाद रविवार को अवकाश के दिन नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने सभी जोनल अधिकारियों से लेकर राजस्व निरीक्षकों और प्रवर्तन टीम से प्रचार से जुड़ी सभी पटों की गणना कराई। नगर आयुक्त ने गोपनीय तरीके से पूरी कार्ययोजना बनाई जिससे रात में इन अवैध प्रचार पटों को हटाया न जा सके।

इन क्षेत्रों में मिली अवैध होर्डिंग और प्रचार पट

जानकीपुरम वार्ड द्वितीय-326

जानकीपुरम प्रथम-514

चिनहट और विस्तारित क्षेत्र-3065

चिनहट प्रथम-442

पेपर मिल कालोनी वार्ड-351

काल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड-1134

रफी अहमद किदवई वार्ड और विस्तारित क्षेत्र-584

राजीव गांधी वार्ड प्रथम-455

राजीव गांधी द्वितीय-409

विवेकानंद पुरी वार्ड-272

फैजुल्लागंज वार्ड प्रथम/371

नगर आयुक्त ने क्या कहा

नगर निगम के जिम्मेदारों का ये खेल उजागर होने पर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी अवैध होर्डिंग, बैनर, ट्री गार्ड को चिंहित कर लिया गया है। इसे अभियान चलाकर हटाने का निर्देश दिया गया है। मनमाने तरह से लगे इन प्रचार पटों से शहर की खूबसूरती भी खराब हो रही है। एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा।

Tags:    

Similar News