Up Election 2022: नामांकन पत्रों की जांच के बाद आज साफ होगी लखनऊ की तस्वीर

Up Election 2022 : लखनऊ (Lucknow News) की नौ विधानसभा सीटों (Up election 2022) पर अब तक 168 उम्मीदवारों (168 candidates filled their nomination) ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-04 07:32 GMT

लखनऊ (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022 : देश के सबसे बडे़ सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) की नौ विधानसभा सीटों (Up election 2022) पर अब तक 168 उम्मीदवारों (168 candidates filled their nomination)  ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं। पर अब तक पूरी तरह से चुनावी तस्वीर साफ नही है।

आज इन नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही सब कुछ साफ हो सकेगा। सबसे अधिक बख्शी का तालाब (Bakshi Ka Talab) में 24, सरोजनीनगर (Sarojininagar) में 23, लखनऊ पश्चिम (Lucknow West) में 21, लखनऊ उत्तर में 20 (Lucknow North), लखनऊ पूर्व में 20 (Lucknow East),   मलिहाबाद में 11 (Malihabad), लखनऊ मध्य में 16 (Lucknow Central),  लखनऊ कैंट (Lucknow Cantt) में 18, मोहनलालगंज में 15 नामांकन (Mohanlalganj)  हुए हैं।

इन्होंने किया नामांकन

 जिन प्रत्याशियों ने अब तक  अपना नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उनमें  सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने नामांकन किया है। उनके अलावा निर्दलीय राम सिंह, जन अधिकार पार्टी के चंद्रशेखर वर्मा, मानवता वादी क्रांति दल के रमाशंकर, बहुजन आवाम पार्टी के उमाशंकर, बहुजन बल पार्टी के वेद प्रकाश यादव, अपना भारतीय सनातन पार्टी के अनिल कुमार, निर्दलीय शारदा प्रसाद शुक्ला, रिपब्लिकन सेवा की प्रीति साहू, बहुजन मुक्ति पार्टी के जितेंद्र कुमार ने पर्चा भरा है ।

लखनऊ पश्चिम

लखनऊ पश्चिम से भाजपा के अंजनी कुमार श्रीवास्तव, टीपू सुल्तान पार्टी के सै. अली हुसैन, निर्दलीय समचेत गोंड, सोशलिस्ट पार्टी के मो. कामिल खान, भारतीय सर्व धर्म पार्टी की शालिनी अस्थाना, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के राम गणेश यादव, एआईएमआईएम की उजमा परवीन ने नामांकन किया।

लखनऊ उत्तर

लखनऊ उत्तर से भाजपा के नीरज बोरा, सपा की पूजा शुक्ला के अलावा निर्दलीय सर्वेश कुमार गुप्ता, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के बृजेश चन्द्र अवस्थी, निर्दलीय अजीत कुमार निषाद, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के सर्वेश कुमार, निर्दलीय राजेश कुमार निषाद ने नामांकन किया। लखनऊ कैंट से सपा के सुरेंद्र सिंह राजू गांधी के अलावा निर्दलीय नीलम रुथ पाल, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के अजय कुमार सिंह, पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी बालक राम अंबेडकर ने पर्चा भरा।

लखनऊ मध्य 

लखनऊ मध्य से भाजपा के रजनीश कुमार गुप्ता, सपा के रविदास मेहरोत्रा के अलावा निर्दलीय जफर कुरैशी, शिवसेना के गौरव वर्मा, परिवर्तन समाज पार्टी के राम सुंदर भूषण, एआईएमआईएम के सलमान सिद्दीकी, गांधियन पीपुल्स पार्टी की उषा त्रिपाठी, निर्दलीय किशोरी लाल, हिंदुस्तानी अवाम पार्टी की इंद्रा देवी ने नामांकन किया।

लखनऊ पूर्व

लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन कांग्रेस के मनोज तिवारी, आजाद समाज पार्टी के अविनाश भारती, राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के गौरव कुमार वर्मा, लोक दल के रविकांत झा, शिवसेना के मिथिलेश सिंह, गांधियन पीपुल्स पार्टी की विजय लक्ष्मी जायसवाल, भारतीय कृषक दल के विनय प्रकाश, रिपब्लिकन सेना के धनंजय सिंह व निर्दलीय नरेंद्र सिंह ने पर्चा भरा है। 

बख्शी का तालाब से भाजपा के योगेश शुक्ला, आप के सत्य प्रकाश पांडेय के अलावा गरीब जन शक्ति पार्टी के राजेंद्र प्रसाद, बहुजन मुक्ति पार्टी के मो. ताज आलम, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के विपिन कुमार त्यागी, मनुवादी पार्टी के राकेश यादव राना, निर्दलीय राजेंद्र प्रसाद यादव, जन अधिकार पार्टी के देवेंद्र कुमार ने पर्चा भरा।

मोहनलालगंज

मोहनलालगंज से सपा की टिकट पर सुशीला सरोज नामांकन करने पहुंची। इससे पहले इसी सीट पर सपा से ही अंबरीश पुष्कर नामांकन कर चुके हैं। अब उन्होंने दोबारा से निर्दलीय नामांकन किया है। इसके अलावा कांग्रेस की ममता चौधरी, भाजपा के अमरेश कुमार, आप के सूरज कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत कुमार, निर्दलीय विजय शंकर व फौजदार प्रसाद ने नामांकन किया। मलिहाबाद से भाजपा की जयदेवी के अलावा सपा के सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस के इंदल रावत, बहुजन मुक्ति पार्टी के जय बंधु ने नामांकन किया है।

Lucknow North, Lucknow East, Malihabad, Lucknow Central, Lucknow Cantt में 18, Mohanlalganj, mohanlalganj seat, Bakshi Ka Talab, BJP candidate Rajeshwar Singh filed nomination Sarojininagar, Ram Singh, Chandrashekhar Verma Jan Adhikar Party, Ramashankar Humanitarian Kranti Dal, Umashankar of Bahujan Awam Party, Ved Prakash Yadav of Bahujan Bal Party, Anil Kumar of Apna Bharatiya Sanatan Party, independent Sharda Prasad Shukla, Preeti Sahu, Jitendra Kumar Bahujan Mukti Party , Neeraj Bora, SP's Pooja Shukla, Independent Sarvesh Kumar Gupta, My Right National Party's Brijesh Chandra Awasthi, Independent Ajit Kumar Nishad, National Ulema Council's Sarvesh Kumar, Independent Rajesh Kumar Nishad, Surendra Singh Raju Gandhi, Lucknow Cantt, Neelam Ruth Pal, Nationalist Party's Ajay Kumar Singh, People's Party's candidate Balak Ram Ambedkar, Ashutosh Tandon Lucknow East, Manoj Tiwari of Congress, Avinash Bharti of Azad Samaj Party, Gaurav Kumar Verma of Nationalist Yuva Adhikar Manch, Ravikant Jha of Lok Dal, Mithilesh Singh of Shiv Sena, Vijay Lakshmi Jaiswal of Gandhian Peoples Party, Vinay of Bharatiya Krishak Dal Prakash, Republican Army's Dhananjay Singh and Independent Narendra Singh

Tags:    

Similar News