UP Election 2022: भाजपा ने बनाई आक्रामक चुनावी रणनीति, PM मोदी काशी में डालेंगे डेरा, ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे दिग्गज नेता

Up Election 2022 : उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के बाद अब भाजपा आक्रामक चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है।

Report :  Anshuman Tiwari
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-02-13 14:09 IST

भाजपा ने बनाई आक्रामक चुनावी रणनीति (Social Media)

Up Election 2022 : पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) का शीर्ष नेतृत्व सबसे ज्यादा अहमियत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh latest news) के चुनाव को ही दे रहा है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के बाद अब भाजपा (BJP election campaign) आक्रामक चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है।

प्रदेश में दूसरे चरण का भी चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है मगर बाकी चरणों के लिए भाजपा के बड़े नेता आक्रामक प्रचार अभियान चलाएंगे। पीएम मोदी (Pm narendra modi) समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की 200 सभाओं का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पहले चरण के बाद भाजपा ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चुनाव आयोग की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल में और ढील दी जाएगी और इसी के मद्देनजर आक्रामक रणनीति पर काम चल रहा है।

पीएम मोदी 3 से 5 मार्च तक काशी में डेरा डाल सकते हैं

पूर्वांचल की सीटों पर समीकरण साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए बड़ा खाका तैयार किया जा रहा है। पार्टी के जानकारी सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी 3 से 5 मार्च तक काशी में डेरा डाल सकते हैं। इस दौरान वे आसपास के जिलों में जनसभाओं को संबोधित करने की अलावा बड़ा रोड भी कर सकते हैं।

इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। हालांकि इस पर अभी पीएमओ की अंतिम मुहर लगनी है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भी पीएम मोदी ने काशी में डेरा डालकर रोड शो किया था। पीएम मोदी के चुनाव प्रचार में उतरने का पूर्वांचल की सीटों पर काफी असर पड़ा था।

भाजपा का मेगा प्लान 

लखनऊ और दिल्ली की सत्ता के फैसले में पूर्वांचल बड़ी भूमिका निभाता रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 30 फ़ीसदी सीटें पूर्वांचल से ही आती हैं। इन चीजों को जीतने के लिए भाजपा की ओर से मेगा प्लान तैयार किया जा रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वांचल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भाजपा यहां सबसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 

भाजपा ने छोटे दलों से गठबंधन किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से ही सांसद हैं जबकि गोरखपुर को योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी योगी गोरखपुर शहर सीट से किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। वे गोरखपुर सीट से 5 बार सांसद भी रह चुके हैं। भाजपा ने जिन छोटे दलों से गठबंधन कर रखा है, उनकी जड़ें भी पूर्वांचल में ही हैं।

पूर्वांचल में जातीय समीकरण को मजबूत बनाने के लिए ही भाजपा ने इन छोटे दलों से गठबंधन किया है। पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले कई बड़े चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में भी जगह दी गई है। अब माना जा रहा है कि भाजपा पूर्वांचल के जरिए सत्ता का समीकरण साधने की कोशिश करेगी।

तीन दिनों तक काशी में रुक सकते हैं पीएम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी का बीच-बीच में दौरा करते रहे हैं। दिसंबर महीने के दौरान भी उन्होंने दो-दो बार काशी का दौरा किया था। पहली बार वे 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए काशी पहुंचे थे जबकि 23 दिसंबर को उन्होंने 2100 करोड़ की तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इससे पहले भी वे अपने संसदीय क्षेत्र का लगातार दौरा करते रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब उनके तीन दिनों तक काशी में ही डेरा डालने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पूर्वांचल की सीटों पर 7 मार्च को मतदान होना है और उसके पहले प्रधानमंत्री के पूर्वांचल में डेरा डालने का भाजपा को बड़ा सियासी फायदा मिल सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री आसपास के जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही रोड शो भी कर सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर अभी अंतिम मुहर पीएमओ से लगनी है, लेकिन पार्टी की ओर से इस रणनीति पर काम किया जा रहा है।

पूर्व के चुनावों में मिला बड़ा फायदा 

2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री के दौरे का भाजपा को बड़ा सियासी फायदा मिला था। 2019 में अपने नामांकन से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया था जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने काशी में डेरा डालकर भाजपा की चुनावी फिजां बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 2017 के चुनाव में भी उनके रोड शो से भाजपा को अपनी चुनावी स्थिति सुधारने में काफी मदद मिली थी। यही कारण है कि पार्टी एक बार फिर इसी रणनीति पर काम कर रही है और जल्दी ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

पूर्वांचल भाजपा के लिए काफी अहम

पूर्वांचल के विधानसभा सीटों पर भाजपा ने यूं ही फोकस करने का फैसला नहीं किया है। पूर्वांचल में विधानसभा की 156 सीटें हैं और 2017 के चुनाव में भाजपा इनमें से 106 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। भाजपा के सहयोगी दलों अपना दल को 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4 सीटों पर कामयाबी मिली थी।

सपा को 18, बसपा को 12 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं जबकि निषाद पार्टी ने भी एक सीट पर जीत का परचम लहराया था। तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीतने में कामयाब हो गए थे। भाजपा ने इन सीटों के लिए आक्रामक चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है और माना जा रहा है कि पार्टी को इसका बड़ा सियासी फायदा मिल सकता है। 

अब सभी चरणों में ताकत लगाएगी भाजपा 

वैसे पूर्वांचल की सीटों के चरण से पहले के चरणों में भी भाजपा पूरी ताकत लगाने की तैयारी में जुटी हुई है। हर चरण में पीएम मोदी की दो-तीन रैलियों का कार्यक्रम तैयार किया गया है। पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा, मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दूसरे चरण के बाद की सीटों पर जोरदार प्रचार करेंगे। भाजपा की ओर से 200 जनसभाओं का खाका तैयार किया गया है। सियासी जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह आक्रामक चुनावी रणनीति विपक्षी दलों पर भारी पड़ सकती है।

purvanchal election 2022, kashi election 2022, UP election 2022, bjp, cm yogi adityanath, bjp election campaign, PM Modi can camp in Kashi from 3 to 5 March, bjp master plan, bjp candidate, Up election 2022 latest news, congress, bjp, congress ka bjp par hamla, bjp government, yogi Adityanath government, priyanka gandhi, up election 2022 result date, up election 2022 yogi, up election 2022 astrology, up election 2022 chances, up election 2022 date, up election 2022 announcement, who will win up election 2022 quora, up election 2022 date hindi, bjp election 2022, up election 2022 opinion poll ndtv, up election 2022 quint, up election 2022 india, rss on up election 2022, up election 2022 twitter, up election 2022 com, up election 2022 trends, up election 2022 group discussion, up election 2022 election date, up election 2022 samajwadi party, up election 2022 bjp, up election 2022 youtube, up election 2022 tentative date, up election 2022 forecast, up election 2022 seats, who win up election 2022

Tags:    

Similar News