UP Election 2022: लविवि के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ आशु प्रसपा के प्रमुख प्रदेश महासचिव नियुक्त

Lucknow News: प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ आशु को पार्टी का प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाया है।

Report :  Sandeep Mishra
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-29 17:20 GMT

शिवपाल यादव अभिषेक सिंह  

UP Election 2022: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly elections) के मद्देनजर अपने संगठन का मजबूती से अब विस्तार कर रही हैं। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की यह मंशा है कि उनका यह नया दल पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी तक एक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित हो। इन्ही प्रयासों के चलते वे लगातार कद्दावर युवाओं को अपने संगठन में तरजीह भी दे रहे है।

अभिषेक सिंह को दी शिवपाल ने दी नई जिम्मेदारी

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह (Alumni Union President Abhishek Singh) उर्फ आशु को पार्टी का प्रदेश प्रमुख महासचिव (state chief general secretary) बनाया है।बताया जाता है अभिषेक सिंह युवा है। उन्हें राजनीति की अच्छी समझ भी है।वे इससे पूर्व समाजवादी पार्टी में युवजनसभा प्रदेश अध्यक्ष व छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

पूर्वांचल में जमीन मजबूत होगी प्रसपा की

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह उर्फ आशु का गृह जनपद आजमगढ़ (Abhishek Singh Azamgarh) है।माना जा रहा है कि अभिषेक सिंह के इस मनोनयन से पूर्वांचल में प्रसपा की जमीन मकबूत करने के उत्तरदायित्व को यह बहुत अच्छी तरह से निभाएंगे।पार्टी प्रमुख ने इसी के तहत उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है।माना यह जा रहा है सूबे की युवाओं व छात्र राजनीति में अभिषेक सिंह उर्फ आशु का अच्छा खासा दखल है।लखनऊ यूनिवर्सिटी में भी छात्रों के बीच अपना अच्छा दखल रखते हैं।

युवाओं व महिलाओं को मिलेगी तरजीह

अभी जिला पंचायत के चुनाव के दौरान जब शिवपाल सिंह यादव अपने इटावा दौरे पर थे तब उन्होंने 'न्यूज ट्रैक' से एक खास बातचीत में यह साफ कर दिया था कि संगठन में युवाओं छात्राओं व महिलाओं को अधिक तरजीह वे देंगे । इसके साथ उन्होंने यह भी बताया था कि इन सबसे अधिक उनकी यह पहली प्राथमिकता रहेगी कि संगठन में निर्विवाद व स्वच्छ छवि के लोगों को ही जोड़ा जाएगा।शिवपाल सिंह का यह भी कहना है कि आगामी विधानसभा के चुनाव में प्रसपा की शानदार उपस्थिति रहेगी।इस समय प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का पूरा ध्यान आगमी विधानसभा की तैयारियों पर है।

Tags:    

Similar News