UP-Uttarakhand asset dispute: परिसंपत्तियों के विवाद को लेकर योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी के बीच बैठक शुरू

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कई साल पुरानी परिसम्पितियों के विवाद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी के बीच आज इसे लेकर बैठक अभी 10 बजे शुरू हो चुकी है।

Published By :  aman
Update: 2021-11-18 06:50 GMT

UP-Uttarakhand asset dispute: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कई साल पुरानी परिसंपत्तियों के विवाद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी के बीच आज गुरुवार (18 नवंबर 2021) को बैठक सुबह 10 बजे शुरू हो गई। करीब 21 साल पहले उत्तर प्रदेश से अलग हुए उत्तराखंड राज्य अपना हिस्सा मांगता रहा है। पर उसे अभी उसे उसका अधिकार नहीं मिल पाया है।

हरिद्वार और उत्तराखंड में नहरों को लेकर यह विवाद काफी पुराना है, जिसे सिंचाई विभाग अपने पास रखे हुए है। जबकि, उत्तराखंड यह चाह रहा है, कि यह नहरें उसे मिल जाए। 13,000 हेक्टेयर भूमि अभी तक उत्तर प्रदेश के पास ही है।

दोनों राज्यों में एक ही दल की सरकार 

इसी तरह टिहरी बांध में उत्तराखंड के पास अभी पूरा हिस्सा नहीं है। इसके अलावा चार हजार भवनों पर उत्तर प्रदेष का कब्जा है। उत्तराखंड चाह रहा है, कि यह हिस्सा उसे मिल जाए। पर पहले भी अन्य दलों के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान भी यह मामला सुलझ नहीं पाया था। चूंकि, अब जब दोनों राज्यों में चुनाव है और एक ही दल की सरकार है, तो कहा जा रहा है कि यह मामला अब जल्द सुलझ जाएगा।

कई व्यावहारिक दिक्कतें आ रही

इसके अलावा कई एक्ट भी उत्तराखंड में वही चल रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के हैं। पर, उनमें अब व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं। इससे पहले साल 2019 में भी इन दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के बीच बैठक हुई थी, तब भी इसका कुछ हल नहीं निकल सका था। साथ ही, राजस्व विभाग के भी कई मसले अभी भी फंसे हुए हैं।

हल निकलने की उम्मीद

इसलिए उम्मीद है कि आज इस मसले के जरूर कुछ न कुछ हल निकलेगा। क्योंकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मूलतः उत्तराखंड के ही हैं। इसलिए इस राज्य की व्यावहारिक दिक्कतों से वह पूरी तरह वाकिफ हैं।  

Tags:    

Similar News