UP Election 2022: अखिलेश-ओवैसी पर जमकर बरसे स्वतंत्र देव, बोले इसे हैदराबाद मत समझो जहां दाल न गलेगी

UP Election 2022: स्वतंत्र देव (Swatantra Dev Singh Statement) ने कहा कि ओवैसी यूपी को हैदराबाद न समझें। यहां सब मिलकर रहने वाले लोग हैं। यहां किसी प्रकार की दाल नहीं गलने वाली है।

Report :  Anurag Pathak
Update: 2021-11-26 14:28 GMT

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह: photo - social media

UP Election 2022 News In Hindi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) शुक्रवार को श्रावस्ती (Shravasti mein Swatantra Dev Singh) में आयोजित मंडलीय चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करने पहुंचे। सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसके बाद अखिलेश यादव और ओवैसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओवैसी यूपी को हैदराबाद न समझें। यहां सब मिलकर रहने वाले लोग हैं। यहां किसी प्रकार की दाल नहीं गलने वाली है।

श्रावस्ती में शुक्रवार को भाजपा की ओर से मंडलीय चुनाव संचालन समिति की सभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहे। उन्होंने संचालन समिति को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाएं। साथ ही ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को सभी को बताएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh statement on akhilesh yadav) ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत से प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। ओवैसी के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जमकर बोले। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश योगी की अगुवाई में काफी शांति से रह रहा है। ओवैसी यूपी को हैदराबाद न बनाएं। यहां की जनता मिल जुलकर रहना पसंद करती है। उन्होंने कहा कि ओवैसी यूपी आकर माहौल न खराब करें, नहीं तो जनता सबक सिखाना भी जानती है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ। इसका भी जनता जवाब मतदान के द्वारा देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में बोलते हुए कहा कि चुनाव आते ही अखिलेश को जिन्ना याद आते हैं। लेकिन जनता सब जानती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश चाहे जितना एक समाज को लेकर आगे चलें, लेकिन जीत भाजपा की होगी। जनता अखिलेश के साथ ही ओवैसी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बारे में सब जान चुकी है। सभा में व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, रणवीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News