Sitapur News: कृषि मंत्री ने बाढ़ के हालात का लिया जायजा, बोले 98 गांवों को हुआ नुकसान

Sitapur News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिया हर संभव मदद का भरोसा

Report :  Sami Ahmed
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-23 12:59 GMT

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया बाढ़ग्रस्त एरिया का दौरा (फोटो-न्यूजट्रैक)

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Agriculture Minister Surya Pratap Shahi) पहुंचे। मंत्री ने लहरपुर तहसील (Laharpur Tehsil) के बाढ़ ग्रस्त (baadh grast kshetra ka daura) लालपुर और मतुवा गांव का सड़क से ही जायजा लिया। मंत्री ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर बाढ़ के हालात पर बातचीत की। इस दौरान मंत्री के साथ डीएम विशाल भारद्वाज भी मौजूद रहे।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने बताया कि लोगों को गांव से निकालकर सड़क पर पंडाल में बसाया जाएगा और किसानों फसलों का जो नुकसान हुआ है उसका भी मुआवजा दिया जाएगा। सर्वे कराने के लिए लेखपालों को स्मार्टफोन दिए गए हैं, सर्वे कराया जा रहा है। 98 गांव में काफी नुकसान हुआ है और फसलों की भी क्षति हुई है। जानवरों के लिए तत्काल चारा की व्यवस्था व बाढ़ ग्रस्त इलाके में प्रकाश व्यवस्था किए जाने के लिए डीएम को निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि बाढ़ के बाद जब पानी कम होता है, उसके बाद महामारी फैलती है। इसकी रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव किए जाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।


बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार हर संभव मदद के लिए लगी हुई है। जिसके चलते कल जल शक्ति मंत्री ने सीतापुर का निरीक्षण किया था। आज मेरे द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाके में जाकर निरीक्षण किया गया है। डीएम जैसे-जैसे फसलों व अन्य क्षति का सर्वे कराकर जैसे जैसे रिपोर्ट भेजते रहेंगे वैसे वैसे ही आर्थिक सहायता भेजी जाती रहेगी।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत 25 हजार से अधिक किसानों ने बीमा कराया है। डीएम को निर्देश दिए हैं कि किसानों से वार्ता करके उनका सर्वेक्षण कराया जाए और जिन लोगों ने फसल का बीमा कराया है और उनके फसल का नुकसान हुआ है तो उन्हें उसका फायदा दिलाया जाए।


सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने प्रियंका और राजभर को लेकर सवालों का जवाब देते हुए कहा प्रियंका को प्रदेश की जनता नहीं पूछ रही है। वहीं राजभर के सपा में जाने पर उन्होंने कहा कि कोई कष्ट नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2022 में बीजेपी की सरकार फिर बनेगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News