Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, व्यवस्थाओं का मुआयना कर रामलला के किये दर्शन
Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा करते हुए श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की है। उन्होंने यहां पर अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की है।;
CM Yogi Adityanath in ayodhya source : social media
रामलला के भी किये दर्शन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद अयोध्या के राम मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किये। मंदिर में उन्होंने रामलला के प्रति अपने दिल से भक्ति भावना व्यक्त की। इसके साथ, सीएम योगी ने प्रभु का आशीर्वाद लिया और साथ ही पुजारियों से भी वार्ता की।
तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र का भी किया निरीक्षण
दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार ट्रस्ट के साथ इस पर चर्चा करके इस कार्य को शुरू किया। निरीक्षण और भ्रमण के बाद, मुख्यमंत्री राम मंदिर परिसर के एलएंडटी के सभाकक्ष में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय समेत अन्य ट्रस्टी भी शामिल होंगे। इस बैठक में रोजाना लाखों की संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से रामलला के दर्शन कराने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।