Ayodhya News : अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले - उपचुनाव की सभी सीटें गठबंधन जीतेगा

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के सुल्तानपुर से बस्ती जाते समय सुल्तानपुर रोड पर अवध विश्वविद्यालय के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।

Report :  NathBux Singh
Update: 2024-09-03 11:22 GMT

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के सुल्तानपुर से बस्ती जाते समय सुल्तानपुर रोड पर अवध विश्वविद्यालय के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर अजय राय ने अपील किया कि वह उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को विजय बनाने में पूरी ताकत से जुटें। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उपचुनाव की सभी दसों सीट गठबंधन जीतेगा और भाजपा बुरी तरह हारेगी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह गरीबों ,पीड़ित और जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके निराकरण के लिए शासन प्रशासन से लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाएं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि अयोध्या जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ उपचुनाव में प्रत्याशी को विजय बनाने में कोई कसर नहीं रखेंगे।

ये लोग मौजूद रहे

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, युवा नेता अंकुर खत्री,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, राजकुमार पांडे ,भीम शुक्ला,अनिल तिवारी, अनिल सिंह ,अब्दुल हकीम, बलबीर सिंह कोरी तारिक रुदौलवी ,सिराज मुस्तफा, रोहित यादव,मोहम्मद आरिफ ,बसंत मिश्रा, दिनेश चौधरी,डॉ रविकांत श्रीवास्तव ,महताब आलम,रामसूरत सोनी, फ्लावर नकवी, अनवर, राम स्नेही निषाद ,हुजैफा, असलम, अमीरु,प्रदीप वर्मा, आशुतोष सिंह ,अजीत वर्मा,मनोज जायसवाल, शकील रहमानी, अहमद कुरेशी, रामसागर रावत, इंद्रौहन यादव ,रामचरित्र वर्मा ,रामचरित्र मौर्य,राजेंद्र रावत ,राम अवध आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News