मंत्री आजम खान को फिर आया गुस्सा, इंजीनियर को मार दिया थप्पड़

Update: 2016-06-30 12:44 GMT

लखनऊ: यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां एक इंजीनियर को थप्पड़ मारने के विवाद में घिर गए हैं। अपने बयानों और कामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा के इस मंत्री पर रामपुर में एक इंजीनियर को थप्पड़ मारने का आरोप है। पीड़ित इंजीनियर उप्र राज्य सेतु निर्माण निगम का है, जो रामपुर में आजम खान के जौहर विवि से एकता तिराहे के बीच फ्लाई ओवर निर्माण करा रहा है।

विवादों से रहा है नाता

-सपा के कद्दावर नेता और सरकार के असरदार मंत्री आजम खान फिर विवादों में घिर गए हैं।

-इस बार उन पर रामपुर में एक इंजीनियर को थप्पड़ मारने का आरोप है।

-पीड़ित आरके अग्रवाल उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि. के उप परियोजना प्रबंधक हैं।

-सेतु निगम रामपुर में जौहर विवि से एकता तिराहे तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य कर रहा है।

-बीते शनिवार शाम करीब 4 बजे नगर विकास मंत्री आजम खां कार्यस्थल का निरीक्षण करने गए थे

सेतु निगम का मुख्य़ालय

आजम ने मारा थप्पड़

-सेतु निगम के एक इंजीनियर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आजम खां फ्लाई ओवर के एलाइनमेंट को लेकर इतना नाराज हो गए कि उन्होंने उप परियोजना प्रबंधक को थप्पड़ जड़ दिया।

-अग्रवाल का कहना है कि आजम खान ने उनके साथ अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया।

-घटना के समय सेतु निगम की रामपुर इकाई के सभी सहायक और अवर अभियंताओं के अलावा जिले के प्रशासनिक अफसर भी मौजूद थे।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने किया विरोध

-इस घटना के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने लखनऊ स्थित मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और आंदोलन की चेतावनी दी।

-एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक उनके इस प्रदर्शन के बाद विभागीय मंत्री ने एसोसिएशन से बात करने का आश्वासन दिया है।

Tags:    

Similar News