Baba Bageshwar: यह बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, होने जा रहा मुकदमा

Baba Bageshwar: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा वृंदावन में अपने प्रवचन के दौरान रावण पर की गई टिप्पणी को लेकर लंकेश भक्त मंडल संगठन के लोग आगरा के धर्मशाला में बैठक कर विरोध किया।

Update: 2023-09-21 13:42 GMT

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri (Photo-Social Media)

Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयान को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। मथुरा में रावण को लेकर किए गए टिप्पणी के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान रावण पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी। बयान से नाराज लंकेश मंडल के लोग धीरेंद्र शास्त्री पर मानहानि का केस करने जा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब धीरेन्द्र शास्त्री विवादों में है। इससे पहले भी बिहार में भी कानूनी विवाद में फंस गए थे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा वृंदावन में अपने प्रवचन के दौरान रावण पर की गई टिप्पणी को लेकर लंकेश भक्त मंडल संगठन के लोग आगरा के धर्मशाला में बैठक कर विरोध किया।

धीरेंद्र शास्त्री-धर्म के व्यवसायी-ओमवीर सारस्वत

मंडल के संयोजक एडवोकेट ओमवीर सारस्वत ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का विरोध करते हुए कहा कि वह धर्म के व्यवसायी हैं। वह एक प्रवजन के 10 से 15 लाख रुपए लेते हैं। ऐसे व्यक्ति कभी भी भगवान के भक्त या संत नहीं हो सकते। रावण का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री को धर्म विरोधी बताया।

राम ने भी रावण की विद्वता को माना-ओमवीर सारस्वत

ओमवीर सारस्वत ने कहा कि भगवान राम ने भी रावण की विद्वता को माना था। लंका पर विजय प्राप्ति के लिए राम ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कराई। तब से ही वह स्थान रामेश्वरम के नाम से जाना जाता है। लंका पर विजय के दौरान रावण ने श्रीराम को राजनीति की शिक्षा दिलाई। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री नें रामण के साथ ही भगवान राम का भी अपमान किया। रावण सारस्वत ब्राण थे। हम भी सारस्वत भगवान हैं। रावण पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से समाज के अन्य लोगों द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री के उपर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News