यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं बबिता चौहान, अपर्णा यादव को बनाया गया उपाध्यक्ष, इन्हें भी मिली जगह

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है।

Update: 2024-09-03 16:10 GMT

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव एवं चारू चौधरी को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ ही पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें 25 सदस्य बनाए गए हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग का गठन कर दिया है। समाजसेविका बबिता चौहान को अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्ण यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ गोरखपुर की चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 25 सदस्य बनाए हैं, जिसमें सहयोगी दलों को भी जगह मिली है। 

जानिए कौन हैं बबिता चौहान

समाजसेवा के क्षेत्र में बबिता चौहान एक बड़ा नाम है, वह वर्तमान समय में आगरा की जिला पंचायत सदस्य हैं। इसके साथ ही बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। इसके पहले वह महिला मोर्चा बृज क्षेत्र की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह जाट समाज से हैं, उनके पति जितेन्द्र चौहान है, जो ठाकुर समाज से ताल्लुक रखते हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में बबिता चौहान ने एत्मादपुर विधानसभा से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें नहीं मिल सका था। बीजेपी ने यहां से राम प्रताप सिंह चौहान को टिकट दे दिया था।

इन्हें बनाया गया सदस्य

1. हिमानी अग्रवाल (मेरठ)

2. सुनीता श्रीवास्तव (बलिया)

3. अंजू प्रजापति (लखनऊ)

4. पूनम द्विवेदी (कानपुर)

5. अनीता गुप्ता (कानपुर)

6. अनुपमा सिंह (झांसी)

7. सुजीता कुमारी (लखीमपुर खीरी)

8. मीना कुमारी (अलीगढ़)

9. नीलम प्रभात (मीरजापुर)

10. गीता बिन्द (जौनपुर)

11. गीता विश्वकर्मा (प्रयागराज)

12. पुष्पा पांडेय (बरेली)

13. डॉ. प्रियंका मौर्य (लखनऊ)

14. मीनाक्षी भराला (मेरठ)

15. ऋतु शाही (लखनऊ)

16. सुनीता सैनी (रामपुर)

17. एकता सिंह (लखनऊ)

18. अर्चना पटेल (ललितपुर)

19. जनक नंदिनी (संतकबीरनगर)

20. प्रतिभा कुशवाहा (कौशांबी)

21. रेणु गौर (कासगंज)

22. मनीषा अहलावत (मेरठ)

23. अवनी सिंह (बिजनौर)

24. सपना कश्यप (सहारनपुर)

25. संगीता जैन (बिजनौर)

 


Similar News