Baghpat News: यमुना का तटबंध टूटा, इस क्षेत्र के जलमग्न होने का खतरा, प्रशासन राहत कार्यों में जुटा

Baghpat News: लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। बागपत में यमुना के तेज बहाव के कारण अलीपुर बांध टूट गया। बांध टूटने से ग्रामीणों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Update:2023-07-13 22:55 IST

Baghpat News: लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। बागपत में यमुना के तेज बहाव के कारण अलीपुर बांध टूट गया। बांध टूटने से ग्रामीणों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हजारों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई। बांध के टूटने से दिल्ली में खतरा और बढ़ गया है।

1972 में बनाया गया था अलीपुर तटबंधा

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी और बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी का बहाव तेज है। गुरुवार को यमुना के बहाव में अलीपुर बांध टूट गया। इस बांध का 1972 में निर्माण कराया गया था। बांध टूट जाने से इसका पानी सुभानपुर गांव में भी घुस गया। इससे हजारों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई और किसानों के खेतों के अलावा उनके घरों में भी यमुना नदी का पानी चला गया। बांध के टूटने से आसपास के क्षेत्र में नहीं ही नहीं, दिल्ली में भी खतरा बढ़ गया है।

दरअसल, यमुना का यही पानी दिल्ली तक जाता है। दिल्ली के निचले इलाकों में इन दिनों वैसे भी बाढ़ आई हुई है। कई इलाकों को खाली करा लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली की सड़कों पर भी पानी बह रहा है।

बागपत जिले का अलीपुर बांध टूट जाने से दिल्ली में खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। इसके अलावा बागपत जिला जेल पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं वहीं दूसरी ओरबांध के टूटने की खबर से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और बांध के मरम्मत में जुट गई है हालांकि तेज बहाव के चलते समाचार लिखे जाने तक बांध की मरम्मत नहीं हो पाई है। लेकिन मौके पर पहुंचे बागपत डीएम और एसपी ने जिस जगह तटबंध टूटा है, वहां मिट्टी डलाने का कार्य और पानी से बचाव के लिए राहत कार्य शुरू करा दिया है। जिला प्रशासन हालात संभालने में जुटा हुआ है।

Tags:    

Similar News