Baghpat News : विद्युत महिलाकर्मी की सहकर्मी ने चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार

Baghpat News : प्रदेश के बागपत जनपद के थाना छपरौली क्षेत्र में बिजली घर में संविदाकर्मी के पद पर तैनात महिला की उसी के ऑफिस में काम करने वाले एक युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक महिला को अक्सर बाइक से उसके घर छोड़ा करता था।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-07-19 11:41 GMT

Baghpat News : प्रदेश के बागपत जनपद के थाना छपरौली क्षेत्र में बिजली घर में संविदाकर्मी के पद पर तैनात महिला की उसी के ऑफिस में काम करने वाले एक युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक महिला को अक्सर बाइक से उसके घर छोड़ा करता था।

बड़ौत के सीओ सविरत्न सिंह ने बताया कि मृतक महिला का नाम शोभा (35) पत्नी कुलदीप है, जो तिलवाड़ा गांव की निवासी थी। महिला बिजली विभाग में काम करने के साथ ही छपरौली में स्वयं सहायता समूह की भी सदस्य थी। गुरुवार शाम को घटना उस समय हुई, जब आरोपी हमलावर युवक गांव लूम्ब निवासी अंकुर पुत्र संजय जुलाहा महिला को उसके घऱ छोड़ने जा रहा था। इस दौरान सुनसान रास्ते पर गाड़ी रोककर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना अचानक हुई। युवक ने बाइक रोकर महिला पर चाकुओं से हमला कर दिया। खून से लथपथ महिला चिल्ला रही थी। शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे तो युवक मौके से भाग निकला। बुरी तरह दर्द से से तड़प रही महिला को अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी।


पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मृतका महिला के पति कुलदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हमलावर अंकुर एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं और पति प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि कहा जा रहा है कि पैसों के विवाद में महिला की हत्या की गई है।

Tags:    

Similar News