Baghpat News: सास और बहू की गला रेत कर हत्या, रिटायर्ड दरोगा के घर में वारदात

Baghpat Crime News: दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के घर में जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घर में मौजूद बहू और सास की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update: 2024-04-30 13:28 GMT

मौके पर मौजूद पुलिस। (Pic: Social Media)

Baghpat Crime News: बागपत में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के घर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना में दो महिलाओं की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घर में मौजूद सास और बहू की गला रेत कर हत्या की गई है। दोनों की लाश घर के अलग-अलग कमरे में मिली है। परिवार में दो लोगों की हत्या होने से परिवार के लोग मातम मे हैं। साथ ही गांव के लोगों में वारदात से हड़कंप मच गया। बागपत एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

छोटे बेटे पर हत्या की आशंका

घर में मौजूद वर्षा और उसकी सास सरोज की हत्या की गई है। मृतक सरोज के छोटे बेटे पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को देख कर मनीष ने बाथरूम में जाकर अपने गले पर ब्लेड चलाकर खुदखुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर मनीष को हिरासत में ले लिया है। माना जा रहा है कि मनीष ने ही अपनी पत्नी औैर मां की हत्या की है। मनीष की पत्नी वर्षा दो माह की गर्भवती भी थी। मामला बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव का है। यहां दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा राजेश के घर में हत्या को अंजाम दिया गया है। एक ही परिवार की दो महिलाओं की हत्या से लोगों की रूह कांप उठी।

घर पर नहीं थे रिटायर्ड दरोगा

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड दरोगा राजेश घर पर मौजूद नहीं थे। वो आज मंगलवार को पेंशन के मामले को लेकर दिल्ली चले गए थे। इस दौरान घर में वर्षा, सरोज और मनीष ही मौजूद थे। इस दौरान दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शक के आधार पर मनिष को हिरासत में ले लिया है। हत्या की कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

मौके पर पहुंचे एसपी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि शक के आधार पर मनीष को उपचार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

Tags:    

Similar News