Bahraich: दो सेतु परियोजनाओं का लोक निर्माण मंत्री ने किया लोकार्पण, 50 हजार लोग होंगे लाभान्वित

Bahraich: लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने पयागपुर विधानसभा में करोड़ों रूपये लागत को दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी मौजूद रहे।

Report :  Anurag Pathak
Update: 2023-12-14 11:10 GMT

बहराइच में दो सेतु परियोजनाओं का लोक निर्माण मंत्री ने किया लोकार्पण (न्यूजट्रैक)

Bahraich News: प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरूवार को पयागपुर विधानसभा में करोड़ों रूपये लागत को दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी मौजूद रहे। मंत्री जितिन प्रसाद ने विधानसभा पयागपुर में हुजूरपुर-कुण्डासार मार्ग पर सेतु निगम द्वारा सरयू नदी के सिरौला घाट पर 13.88 करोड़ रुपए की लागत से 120.88 मी. लम्बे सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य तथा 10.05 करोड रुपए की लागत से विश्वेशरगंज व हुजूरपुर ब्लाक के बीच चंदईपुर व ज्ञानपुर के मध्य टेढी नदी पर 70.88 मी. लम्बे सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया गया।

हुजूरपुर-कुण्डासार मार्ग पर सेतु निगम द्वारा सरयू नदी के सिरौला घाट पर सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण कार्य से लगभग 50 हजार लोगों की आबादी लाभान्वित हुई है। जबकि टेढी नदी पर निर्मित होने वाले सेतु से लगभग 60 हजार लोगों की आबादी लाभान्वित हुई है।

सेतुओं के निर्माण से जिला व तहसील मुख्यालय से जुड़ जाने से आवगमन सुचारू हो गया है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी अभियन्ता देवीपाटन मण्डल गोण्डा राधेश्याम शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता अवधेश शरण चौरसिया, उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज दीक्षित, नवागंतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी जयदीप गौड़ के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News