Ballia: CM योगी ने बलिया को दी 128 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले- '1942 में आजादी का एहसास इसी माटी ने कराया'

CM Yogi at Ballia : मुख्यमंत्री योगी ने बांसडीह के पिंडहरा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। संबोधन में सीएम राजनीतिक दलों पर टिप्पणी से बचते रहे। हालांकि, कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि महिला आरक्षण कानून मूर्त रूप ले।

Update: 2023-11-03 11:09 GMT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Social Media) 

CM Yogi Ballia Visit : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शुक्रवार (03 नवंबर) को बलिया पहुंचे। सीएम योगी ने बांसडीह के पिंडहरा में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन' सम्मेलन के दौरान जिला वासियों को 128.67 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण की बात करते हुए कहा कि, '2026 में जब परिसीमन होगा, तब महिलाओं की संख्या देश कि संसद और विधानसभा में बढ़ेगी। महिलाओं की आवाज़ तब ज्यादा बुलंद होगी।'

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को बलिया के पिंडरहा में 'नारी शक्ति वंदन' सम्मलेन में हिस्सा लेने पहुंचे। यूपी सीएम ने महिलाओं को मंच से संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'आज आप सबके अभिनन्दन के लिए आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये वही बलिया की धरा है जिसने क्रांति का अलख जगाया। ये क्रांतिकारियों की धरती है। बलिया जो रास्ता बनाता है, देश उसका अनुसरण करता है।'

'जब भी लोकतंत्र खतरे में था, बलिया के क्रांतिवीर आगे आए'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, 'बलिया ने 1942 में ही अपने को आजाद कर लिया था, बाद में पूरा देश आजाद हुआ। जब भी लोकतंत्र खतरे में था, बलिया के क्रांतिवीर आगे आए। देश में इमरजेंसी लगी तो बलिया के लाल जय प्रकाश नारायण (Jai Prakash Narayan) के नेतृत्व में पूरा देश खड़ा हो गया। कांग्रेस पार्टी में बगावत कि शुरुआत अगर किसी ने की तो बलिया के लाल चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने की। इन सबका श्रेय बलिया की माटी को जाता है।'

CM योगी- सदन में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की संसद से महिलाओं के लिए 'नारी शक्ति वंदन बिल; पास कराया। इस बिल के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया। सीएम बोले, जब 2026 में देश में परिसीमन होगा तब महिलाओं की संसद और विधानसभा में भागीदारी बढ़ेगी।'

इस दिवाली बहनों को 'फ्री गैस सिलेंडर' का गिफ्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, वो इस दीपावली बहनों को 'फ्री गैस सिलेंडर' का गिफ्ट देने जा रहे हैं। साथ ही, 'कन्या सुमगल योजना' ((Kanya Sumangala Yojana)) की राशि भी बढ़ाई जाएगी। सरकार इस विधानसभा सत्र में महिलाओं को शिक्षा की राशि 15 हजार से बढाकर 25 हजार करने जा रही है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षक बनाने के लिए भी काम हो रहा है।' इससे पहले, मुख्यमंत्री ने जिले को 128 करोड़ से अधिक राशि की 35 परिजयोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि के लाभर्थी महिलाओं को सम्मानित भी किया।

Tags:    

Similar News