Ballia News: शिवपाल यादव बोले - यूपी में BJP को हराने के SP काफी है, कांग्रेस को दी ये नसीहत

Ballia News: शिवपाल यादव ने कहा चुनाव परिणाम आम जनता का जनादेश है इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए, साथ हीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को इससे सबक लेना चाहिए।

Update: 2023-12-05 03:49 GMT

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Newstrack)

Ballia News: बलिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने चार राज्यों में आए चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होने कहा चुनाव परिणाम आम जनता का जनादेश है इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए, साथ हीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को इससे सबक लेना चाहिए। 

दरअसल, शिवपाल सिंह यावद सोमवार को बलिया के सहतवार में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, और तेलंगाना में हुए विधान सभा चुनाव के परिणाम में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कि जीत पर कहा कि जो जनता क जनादेश है उसे सबको स्वीकार करना पड़ेगा और स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग तो स्वीकार कर रहे हैं बाकी सभी को स्वीकार करना चाहिए।

इंडिया गंठबंधन पर भी बोले शिवपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इण्डिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बना है। इण्डिया गठबंधन के सभी राष्ट्रीय नेता बातचीत करेंगे और 2024 कि तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि वो हार कि समीक्षा करेंगे। इस हार से सबसे पहले कांग्रेस को सबक लेना चाहिए और सभी को सबक लेना चाहिए। इण्डिया गठबंधन में बसपा को लेने के सवाल पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि मायावती पहले बीजेपी से दूरी बनायें उसके बाद विचार किया जाएगा। उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हारने के लिए समाजवादी पार्टी काफी है।

शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर कसा तंज

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद भी अब तक मन्त्री न बनाये जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सिफारिस करेंगे कि उनको मन्त्री बना दें।  

Tags:    

Similar News