UP MLC Election 2022: बांदा हमीरपुर MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर निर्विरोध जीते

UP MLC Election 2022: बांदा हमीरपुर एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने निर्विरोध जितना तय हो गया है, क्योंकि सपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशियो ने अपने पर्चे वापस ले लिए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-24 12:53 GMT

 भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर

UP MLC Election 2022: यूपी के बांदा हमीरपुर एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने निर्विरोध जितना तय हो गया है, क्योंकि सपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशियो ने अपने पर्चे वापस ले लिए हैं। जितेंद्र सेंगर के जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

आपको बता दे कुल 8 प्रत्याशियो ने नामांकन दाखिल किया था लेकिन स्कूटनी में 5 निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए थे। सपा से आनंद त्रिपाठी, भाजपा से जितेंद्र सेंगर के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशियो के पर्चे ही चुनाव मैदान में बचे हुए थे लेकिन आज भाजपा के अलावा सपा से एमएलसी प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार ने पर्चा वापस ले लिया।

भाजपा सरकार में निष्पक्ष चुनाव

भाजपा एमएलसी प्रत्याशी जितेंद्र ने अपनी जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है, उन्होंने कहा एक छोटा सा कार्यकर्ता भाजपा में ही बड़े पदों पर बैठ सकता है, उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा की सरकारमे प्रत्याशी नामांकन तक नही कर पाता था अब भाजपा सरकार में निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं।

वही रिटर्निंग ऑफिसर अनुराग पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नाम वापसी के दिन बचे 2 और प्रत्याशियो ने नाम वापसी कर लिया है, अब भाजपा से जितेंद्र सिंह सेंगर निर्विरोध जीत गए हैं, लखनऊ से आने के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News