Banda News: मंत्री जी को चूहे ने कांटा, मचा हड़कंप, सांप के कांटने का होता रहा इलाज

Banda News: बांदा जिले में एक मंत्री को सरकारी गेस्ट हाउस में एक चूहे ने काट लिया।

Published By :  Ragini Sinha
Report :  Anwar Raza
Update: 2022-05-02 10:59 GMT

बांदा में मंत्री जी को चूहे ने कांटा (Social media)

Banda News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जब पहली बार प्रदेश के मंत्रियों को वीकेंड में मंडलीय दौरे के लिए भेजा गया तो बांदा जिले में एक मंत्री को सरकारी गेस्ट हाउस में एक चूहे ने काट लिया। जिसके बाद पूरे परिसर में इस बात को लेकर बुरी तरह से हड़कम्प मच गया कि मंत्री जी को  किसी सांप ने काट लिया।

इस बात की खबर लगते ही अफसरों ने आनन फानन में डाक्टरों को बुलाया। इसके बाद उन्हे अस्पताल ले जागया जहां  पूरी रात उनका इलाजा होता रहा पर बाद में मालूम पड़ा कि इस सरकारी गेस्ट हाउस में चूहों का आतंक काफी है। इसलिए किसी सांप ने नहीं बल्कि किसी चूहे ने काटा है।  

क्या है पूरा मामला

बाँदा दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को देर रात जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मंत्री जी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं रात भर अस्पताल में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

सरकारी गेस्ट हाउस में मंत्री को सांप ने कांटा

बता दें की जन कल्याण योजनाओं और विकास कार्यो की जानकारी के लिए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के साथ तीन राज्य मंत्री बाँदा पंहुचे थे। दो दिवसीय दौरे के बाद कैबिनेट मंत्री गेस्ट हाउस में विश्राम कर रहे थे, तभी रात लगभग 3 बजे जहरीले कीड़े के काटने से उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही डीएम, एडीएम, अपर एसपी, सीओ, सीएमएस आदि कई अधिकारी अस्पताल पहुँच गए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की टीम उपचार में लगी रही। कैबिनेट मंत्री के भर्ती होने के बाद से रात भर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

अब वो बांदा कभी नहीं आएगें: मंत्री 

कहा तो यहां तक जा रहा है कि पूरे दिन मंत्री जी ने स्टाफ को हड़काया। जिसके बाद किसी कर्मचारी ने जानबूझकर उनके कमरे में किसी चूहे को छोड़ दिया। तभी मंत्री को इस चूहे ने काट लिया। अस्पताल से निकलते समय मंत्री जी को यह कहते भी सुना गया कि अब वो बांदा कभी नहीं आएगें। 

Tags:    

Similar News