Banda: बांदा में 'देवदूत' बने UP Police के जवान, घायल को कंधे पर उठाकर पैदल ही पहुंचाया अस्पताल

Banda News : पुलिस के जवान बगैर देर किए एक चारपाई मंगवाकर उस पर घायल को लिटाकर पैदल चल दिए। करीब एक किलोमीटर दूर खड़ी गाड़ी से फिर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

Report :  Anwar Raza
Update: 2022-08-31 09:03 GMT

घायल को कंधे पर उठाकर पैदल ही पहुंचाया अस्पताल

Banda News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले में खाकी वर्दी का एक अलग ही चेहरा सामने आया। यहां पुलिस के जवान देवदूत बनकर आगे आए। इन खाकी वर्दीधारियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। आज चारों तरफ यूपी पुलिस के जवानों की तारीफ हो रही है। पुलिस के जवानों ने एक घायल को करीब एक किलोमीटर तक चारपाई पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। जिससे घायल की जान बच सकी। डायल 112 के पुलिस स्टाफ की मानवता ने मिसाल पेश की।

क्या है मामला? 

ये मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना के लोहरी गांव का है। जहां पीआरवी 112 को दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। वह खून से लथपथ पड़ा था। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत थी, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी। गांव का रास्ता संकरा होने की वजह से वहां एम्बुलेंस या किसी गाड़ी का पहुंचना नामुमकिन था।

चारपाई पर ले गए घायल को 

ऐसे में बांदा पुलिस के जवान देवदूत बनकर सामने आए। पुलिस के जवान बगैर देर किए एक चारपाई मंगवाकर उस पर घायल को लिटाकर पैदल चल दिए। करीब एक किलोमीटर दूर खड़ी गाड़ी से फिर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। फ़िलहाल घायल का इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस के इस काम की इलाके में सराहना हो रही है। बाकी इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

एसपी ने किया प्रोत्साहित 

पीआरवी डायल 112 के पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल भरत कुमार ने मानवता की ऐसी मिशाल पेश की है। SP अभिनन्दन ने ऐसे कार्य करने वाले पुलिस स्टाफ का हौसला बढ़ाया है और सीख भी लेने का निर्देश दिया।

Tags:    

Similar News