Banda News: BJP का गांव चलो अभियान पूरा, संगठनात्मक कार्य और प्रभावी संपर्क पर रहा फोकस

Banda News: चार फरवरी को शुरू हुए गांव चलो अभियान के दौरान बांदा जिले के 121 बूथों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी दिशा निर्देशों को आगे बढ़ाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अभियान के समापन से पहले उपाध्याय को नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

Report :  Om Tiwari
Update: 2024-02-11 14:21 GMT

Banda News (Pic:Newstrack)

Banda News: भाजपा का गांव चलो अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार (11 फरवरी) को जिले के 121 बूथों में कार्यकर्ता प्रवास के साथ पूरा हुआ। प्रवास के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम लागू कर पूरा फोकस संगठनात्मक कार्य और प्रभावी संपर्क पर केंद्रित रहा। समापन पर पंडित उपाध्याय को नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

बूथ मतदाताओं खासकर लाभार्थियों से संपर्क में रहा जोर

चार फरवरी को शुरू हुए BJP के गांव चलो अभियान के अंतिम दिन पार्टी निर्देशित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बूथ स्थित मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान से किया गया। प्रवास के दौरान बूथ समिति बैठक, संगठनात्मक कार्य और व्यावसायिक संपर्क के साथ ही मतदाताओं खासकर लाभार्थियों से प्रभावी संपर्क में विशेष जोर रहा। विशिष्ट कार्य भी आगे बढ़ाए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की घरों में दस्तक

गांव चलो अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने स्वयं अतर्रा मंडल के बूथ 255 थनैल में प्रवास किया। उन्होंने घर-घर जाकर डबल इंजन सरकार के जनहितैषी कार्यों को लोगों से साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल का पड़ाव बना सातर बूथ

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने बबेरू मंडल के सातर गांव में बूथ प्रवास किया। भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन ने बेंदा मजरा, राकेश सिंह चौहान ने रामपुर, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ने त्रिवेणी, ब्लाक प्रमुख कमासिन रावेंद्र गर्ग ने कुचौली, सीताराम वर्मा ने कोर्रही और जिला मंत्री देवेंद्र भदौरिया ने नरैनी मंडल के जवाहर नगर में बूथ प्रवास कर पार्टी कार्यक्रम पूरा किया।

अत्रि नगर में पुरुषोत्तम पांडेय ने बनाया पार्टी का माहौल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने अतर्रा मंडल के अत्रि नगर बूथ में प्रवास कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। ब्लाक प्रमुख बबेरू रमाकांत पटेल ने सिविल लाइन, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने बांदा के सुतरखाना, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी ने स्वराज कालोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने ओरन, पू मुदित शर्मा ने अलीगंज, कल्लू सिंह राजपूत ने बाकरगंज, प्रेम नारायण द्विवेदी ने खुरहंड, पंकज रैकवार ने खाईपर, गांव चलो अभियान संयोजक राजेश सेन ने हरदौल तलैया और जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के बूथ 202 हनुमान नगर में प्रवास किया।

Tags:    

Similar News