Banda News: लोकसभा चुनाव के बायकॉट की चेतावनी पर बीरमपुर पहुंचे CDO

Banda News: CDO वेदप्रकाश मौर्य ग्रामीणों से मिल लोगों की समस्याएं जानी। उन्होनें लोगों को समाधान का भरोसा दिया और हर हाल में मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

Report :  Om Tiwari
Update: 2024-02-29 16:21 GMT

Banda News (Pic:Social Media)

Banda News: आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए CDO वेदप्रकाश मौर्य ने शुक्रवार 29 फरवरी को संग्रामपुर ग्राम पंचायत के बीरमपुर मजरे पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उनकी समस्या जानी और समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा देकर हर हाल में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

संपर्क मार्ग पक्का बनाने के लिए हुआ बहिष्कार का ऐलान

CDO मौर्य ने बताया कि बीरमपुर मजरा वासियों ने प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत को पक्के मार्ग से जोड़ने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर गांव का भ्रमण कर ग्रामवासियों से चर्चा की गई।

शासन को भेजा गया था प्रस्ताव, नहीं मिली मंजूरी

उन्होंने बताया, ग्राम प्रधान और सचिव के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। गांव को जोड़ने वाला 2 किलोमीटर मार्ग कच्चा है। मार्ग में डामरीकरण की मांग हो रही है। पूर्व में सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। निर्माण में करीब एक करोड़ 60 लाख रुपए के व्यय का आकलन किया गया है।

मात्र 226 की आबादी के चलते नहीं बना PWD की योजना का हिस्सा

CD0 मौर्य ने बताया, 2011 की जनगणना के अनुसार मजरे की जनसंख्या 226 होने से सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मार्ग निर्माण को अपनी योजना में नहीं जोड़ा। ग्राम पंचायत संग्रामपुर पक्के संपर्क मार्ग से जुड़ा है। इस कारण भी मजरे को जोड़ना पीडब्ल्यूडी की प्राथमिकता नहीं हैं। ऐसे समस्या के समाधान का कोई रास्ता खोजा जाएगा।

Tags:    

Similar News