Banda News: UP के जलशक्ति राज्यमंत्री ने kingmaker बताकर व्यापारियों को साधा

Banda News: निषाद ने कहा, 'सरकार व्यापारियों के दम पर बनती है और सरकार व्यापारी हितों का ख्याल रखती है।' एक बार फिर मोदी सरकार, नारे को साकार कर इस समझदारी के प्रकटीकरण की जरूरत है।

Report :  Om Tiwari
Update: 2024-02-24 16:16 GMT

Banda News (Pic:Newstrack) 

Banda News: लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने की मंशा से हर वर्ग को साधने में जुटी भाजपा ने शनिवार (24 फरवरी) को व्यापारियों को रिझाने में पूरा जोर लगाया। UP के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा, 'सरकार व्यापारियों के दम पर बनती है और सरकार व्यापारी हितों का ख्याल रखती है। यह परस्पर समझदारी मोदी राज में और प्रगाढ़ हुई है। 'एक बार फिर मोदी सरकार' नारे को साकार कर इस समझदारी के प्रकटीकरण की जरूरत है।'

PM मोदी की नीतियों से दुनिया की पांचवीं आर्थिक ताकत बना भारत


 

बांदा शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। जबकि बतौर मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक विनीत शारदा ने कहा, 'PM मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों से आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है। व्यापारियों के हित में लागू की गई योजनाओं का सुफल है कि भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक ताकत बन गया है। PM मोदी के तीसरे टर्म में देश तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा।'

सांसद पटेल और चंदेल ने बाजार की प्रगति बता व्यापारियों को रिझाया

विशिष्ट अतिथिद्वय के बांदा-चित्रकूट सांसद आरके पटेल और हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने लगभग एक ही अंदाज में व्यापारियों को रिझाया। कहा, 'उनकी ताकत से NDA इस बार 400 का आंकड़ा पार करेगा। डबल इंजन सरकार नीतियों से देश और प्रदेश में बाजार क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है। व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

UP उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने मोदी की फतह का दिलाया भरोसा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने व्यापारियों की ओर से 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का भरोसा दिलाया। नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा और चित्रकूट नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। हिंदू शेर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने अतिथियों को शाल भेंट किए। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल और बांदा नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासू आदि मौजूद रहे। राष्ट्रगान से पहले मनीष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

-------

Tags:    

Similar News