महादेवा में जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, नजारा दिखा शिव बारात जैसा

श्रीलोधेश्वर महादेवा में आज मध्यरात्रि के बाद कपाट खुलने के बाद से ही शिवभक्त देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। बड़ी तादात में साइकिल, बाइक, ट्रैक्टर, वाहनों से शिवभक्त और कांवड़िये जयकारा लगाते भक्ति गीत गाते महादेवा पहुंचे हैं।

Update: 2021-03-11 03:43 GMT
महादेवा में जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, नजारा दिखा शिव बारात जैसा (PC: social media)

बाराबंकी: महाशिवरात्रि के मौके पर बाराबंकी जिले में लाखों शिवभक्त कंधे पर कांवड़ रखकर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए महादेवा मंदिर पहुंचे हैं। बाराबंकी का ये महादेवा मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। महाभारत काल से ही यहां पर मौजूद ये मंदिर लोधेश्वर महादेव के नाम से भी प्रसिद्द है। आज महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लाखों की संख्या में कावड़िये और श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। पूरे जिले में हर तरफ बम भोले, शिव शंकर के जयकारे गूंज रहे हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। श्रीलोधेश्वर महादेवा में शिव बरात जैसा नजारा दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:यूपी में रहस्यमयी शिव मंदिर, आज तक नहीं हो सका सच उजागर, जानिए क्या है खास

barabanki (PC: social media)

श्रीलोधेश्वर महादेवा में चारों ओर मस्ती, भक्ति और श्रद्धा की त्रिवेणी बह रही है

श्रीलोधेश्वर महादेवा में चारों ओर मस्ती, भक्ति और श्रद्धा की त्रिवेणी बह रही है। शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। पैरों में घुंघरू बांधे, सिर पर टोपी पहने, कांधे पर कांवड़ लिए और बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते कांवड़िये महाशिवरात्र के मौके पर मदादेवा में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे हैं।

शिवभक्त और कांवड़िये जयकारा लगाते भक्ति गीत गाते महादेवा पहुंचे हैं

श्रीलोधेश्वर महादेवा में आज मध्यरात्रि के बाद कपाट खुलने के बाद से ही शिवभक्त देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। बड़ी तादात में साइकिल, बाइक, ट्रैक्टर, वाहनों से शिवभक्त और कांवड़िये जयकारा लगाते भक्ति गीत गाते महादेवा पहुंचे हैं। कई शिवभक्तों ने दंडवत परिक्रमा भी की। महादेवा मेला क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये हैं। सीसीटीवी कैमरों और पुलिस गश्त के जरिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेले में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रहा है।

barabanki (PC: social media)

ये भी पढ़ें:PM मोदी आज स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का ई-बुक संस्करण करेंगे लॉन्च

यहां आकर भोलेनाथ के दर्शन करके सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं

महादेवा पहुंचे कांवड़ियों का कहना है कि यहां आकर भोलेनाथ के दर्शन करके सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वहीं दूसरे कई भक्तों ने बताया कि उनकी रोजी-रोटी और पारिवारिक विवादों से संबंधित कई समस्याएं दूर हो गई। लोधेश्वर महादेव की चौखट से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। जब से वह यहां आने लगे हैं जिंदगी की तमाम समस्याएं दूर हो गई हैं। वहीं लोधेश्वर महादेव के पुजारी आदित्य माहाराज ने बताया कि इस शिव मंदिर में जो भी शिवभक्त जलाभिषेक करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।

रिपोर्ट- सरफराज़ वारसी

Full View

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News