Barabanki: मछली पकड़ने मछुआरों ने फेंका जाल, फंसा विशालकाय अजगर, जाल छोड़कर फरार

Barabanki News: जाल में अजगर को देख मछुआरे डर गए। जाल छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। टीम ने मौके पर जाकर जाल में फंसे अजगर का रेस्क्यू किया।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2023-11-06 16:44 GMT

जाल में फंसा विशालकाय अजगर (Social media)

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी जिले में सोमवार (04 नवंबर) को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में एक बड़ा अजगर सांप फंस गया। नहर से जाल को निकाला तो फुंफकार मारता अजगर सांप छटपटा रहा था। जाल में फंसे अजगर को दखते ही मछुआरों के हाथ-पांव फूलने लगे। मछुआरे सांप को छोड़ भाग खड़े हुए।

इस दृश्य को नहर के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने देखा। जाल में फंसा अजगर देख उन्हें भी डर लगा। उन्होंने जाल में अजगर फंसे होने की जानकारी वन विभाग को दी। आख़िरकार, वन विभाग की टीम ने अजगर को जाल से निकालकर उसे जंगल में छोड़ दिया। 

क्या है मामला?

रोज की भांति मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर नहर पहुंचे थे। मछुआरों ने जाल को नहर में मछली पकड़ने के लिए फेंका। जब जाल को बाहर निकाला तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि जाल में एक भी मछली नहीं फंसी थी, बल्कि विशालकाय अजगर आ गया था। जिसे देख मछुआरों के होश उड़ गए। मछुआरे जाल छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को जाल से रेस्क्यू कर नहर के पास जंगल में वापस छोड़ दिया ।

मछली की जगह फंसा अजगर 

आपको बता दें, कि ये मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डामौरा इसरौली का है। यहीं के कुछ मछुआरे रोज की तरह मछली पकड़ने के लिए गांव के पास ही निकली नहर पर गए थे मछुआरों ने जाल नहर में फेंका कुछ देर बाद जाल को जब नहर से मछुआरों ने बाहर निकाला तो उसमें एक विशालकाय अजगर फंसा हुआ था। जिसे देखकर मछुआरों के होश उड़ गए मछुआरे घबराकर जाल को वहीं नहर पर छोड़कर भाग खड़े हुए स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद इस विशालकाय अजगर को जाल से रेस्क्यू कर पास के जंगल में छोड़ दिया है तब जाकर कहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है

मछुआरों ने ये बताया 

मछुआरों ने बताया कि, उन्होंने मछली पकड़ने के लिए जाल नहर में फेंका था। ऐसा लगा कि जाल में काफी मछलियां फंसी हैं। इसलिए थोड़ी देर बाद जाल को बाहर खींचा। जाल काफी भारी लग रहा था। लेकिन जब बाहर निकाला तो देखा उसमें विशालकाय अजगर सांप फंसा था। जिसे देख हम सब घबरा गए और जाल छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जाल में फंसे अजगर को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया।'

Tags:    

Similar News