Barabanki News: भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा- एकता का प्रतीक है राष्ट्रीय ध्वज

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2024-08-11 15:10 GMT

भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा- एकता का प्रतीक है राष्ट्रीय ध्वज: Photo- Newstrack

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में भाजयुमो की बाइक तिरंगा यात्रा के समापन के मौके पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा को जीआईसी ऑडिटोरियम से झंडी दिखाकर रवाना किया। और स्वयं बाइक यात्रा का नेतृत्व भी किया।

भाजयुमो की बाइक तिरंगा यात्रा में में सैकड़ों की संख्या में मौजूद बाइक सवार भारत माता की जयकारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान लोगों खूब जोश दिख रहा था और लोग देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दे रहे थे।


राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक

इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय ध्वज 140 करोड़ देशवासियों की आन, बान और शान है।


हर घर तिरंगा अभियान' को सफल बनाने की अपील

खादी से बना तिरंगा भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। राष्ट्र सर्वोपरि का भाव रखते हुए उन्होंने 'हर घर तिरंगा अभियान' को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक लोगों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह भी करना है।

Tags:    

Similar News