Barabanki: कोलकाता घटना के विरोध में डॉक्टरों ने की हड़ताल, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Barabanki: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ अपराधियों ने जिस तरह से जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। महिला डॉक्टर की हत्या के बाद डॉक्टरो ने देशव्यापी प्रदर्शन किया है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2024-08-17 12:56 GMT

कोलकाता घटना के विरोध में बाराबंकी में डॉक्टरों ने की हड़ताल (न्यूजट्रैक)

Barabanki News: एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार लगातार यह नारा लगा रही है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार और अपराधों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में कोलकाता में महिला डॉक्टर मौमिता देवनाथ के साथ अपराधियों ने जिस तरह से जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।

महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में डॉक्टरो ने महिला सुरक्षा को लेकर के देशव्यापी प्रदर्शन किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले सभी डॉक्टरों ने एक दिन का देशव्यापी हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया है। उन्होंने मांग किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के के लिए विशेष कानून बनाया जाए और जिस तरह से कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ में घटना हुई है उसके संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी डॉक्टर ने कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में एक दिन का राष्ट्रियव्यापी हड़ताल किया। डॉक्टरों ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर के शहर के मुख्य मार्ग से पटेल चौराहे तक रैली निकाली। जिसमें उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर के सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। चाहे वह जिस क्षेत्र में हो। महिलाओं पर लगातार अत्याचार की घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं।

जिस तरह से कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ कुछ अपराधियों ने जघन्य घटना को अंजाम दिया है। उससे पूरे देश में स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसी के चलते बाराबंकी शहर में भी डॉक्टरों ने एक दिन का राष्ट्र व्यापी हड़ताल किया है। इसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई है।

महिलाओं ने मांग किया है कि सरकार लगातार दावे कर रही है कि देश और प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन लगातार देश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही हैं। इसीलिए उन्होंने मांग किया है कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार प्रभावी और ठोस कदम उठाई जिस तरह से कोलकाता में महिला डॉक्टर के हत्या की गई है हत्यारे अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं उसे महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए बाराबंकी जिले सहित पूरे देश में डॉक्टर के द्वारा राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल किया गया है।

Tags:    

Similar News