Barabanki News: बाराबंकी में अलर्ट जारी, तबाही मचाएगी बाढ़, इस वजह से खतरा बढ़ा

Barabanki News: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते नेपाल से एक बार फिर चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे सरयू नदी एक सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।

Update: 2023-08-12 02:56 GMT
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Barabanki News: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते नेपाल से एक बार फिर चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे सरयू नदी एक सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। बाराबंकी जनपद में सरयू नदी के कहर से तराई क्षेत्र के करीब 60 गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं, गांव में फंसे लोगों की जान माल की खतरा बढ़ गया है। लोग किसी तरह नाव का सहारा लेकर घरों को खाली करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं, उन्हे निकाला जा रहा है। सरयू नदी में आयी बाढ़ का कहर इस कदर देखने को मिल रहा है, कि गांव हो या विद्यालय सभी पानी के आगोश में आ गए हैं।

खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर ऊपर बह रही नदी

बाराबंकी की तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के इटहुआ पूर्व गांव के दो मकान नदी में समा गए हैं। लगातार कटान हो रहा है, इसलिए आशंका जतायी जा रही है कि कुछ मकान कभी भी नदीं में बह सकते हैं। सरयू नदी खतरे के निशान से करीब 57 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन द्वारा भोजन की व्यवस्था करवायी जा रही हैं। परिवारों के लिए त्रिपाल और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। राजस्वकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जबकि 35 से अधिक परिवारों को तटबंध पर पहुंचा दिया गया है।

ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

सिरौली गौसपुर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि नदी से तेजी से कटान कर रही है, जिसके चलते हम लोगों के कई मकान नदी में बह गए हैं। पूरे गांव में पानी ही पानी है, जो पसलें थी वह भी डूबकर बर्बाद हो गई हैं। फसल बर्बाद होने से हम लोगों के लिए तो दिक्कत है ही, साथ ही जानवरों के लिए चारे की गंभीर समस्या हो गई है।

Tags:    

Similar News