Barabanki News: शादीशुदा युवक के प्यार में पागल युवती, प्रेमी संग मिलकर उठाया ऐसा कदम, गांव वालों के उड़ गए होश

Barabanki News: दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आए दिन दोनों के परिवारों के बीच विवाद भी होता रहता था। इसी विवाद के चलते एक बार प्रेमी को जेल तक जाना पड़ा था लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग नहीं खत्म हुआ।

Update: 2023-07-14 07:49 GMT
Barabanki News (photo: social media )

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादीशुदा युवक के प्रेम में पागल युवती ने अपने प्रेमी के साथ फांसी के फंदे से लटक कर मौत को गले लगा लिया। दोनों कल दोपहर से ही अपने-अपने घरों से गायब थे। गांव के बाहर बाग में फांसी के फंदे से लटके गांव के दो युगलों के शवों को देखकर गांव में कोहराम मच गया। दोनों पेड़ से लटकते हुए भी एक-दूसरे से चिपके हुए थे। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आए दिन दोनों के परिवारों के बीच विवाद भी होता रहता था। इसी विवाद के चलते एक बार प्रेमी को जेल तक जाना पड़ा था लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग नहीं खत्म हुआ। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिर गया साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का यह पूरा मामला बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले साधारण पुर गांव का है। जहां आज सुबह गांव के बाहर पड़ने वाली बाग में एक पेड़ से दोनों प्रेमी युगल फांसी के फंदे पर चिपके हुए लटकते मिले। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका का नाम शालिनी था। जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। जो गांव के ही 22 वर्षीय शादीशुदा मंगल नाम के युवक के प्यार में पागल थी। पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कई बार दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ। जिसके चलते मंगल को जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद भी दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा।

दोनों प्रेमी युगल अपने घरों से अचानक हुए थे गायब

गांव वालों ने बताया कि इसी बीच दोनों प्रेमी युगल कल अपने-अपने घरों से अचानक गायब हो गए। जिसके चलते दोनों परिवारों में अफरा तफरी मच गई। दोनों की काफी खोजबीन की गई पर दोनों कहीं भी मिले नहीं। जिसके बाद आज सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटके और लिपटे मिले। वहीं दोनों के शव पेड़ से लटका देख गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रामनगर थाना प्रभारी सुरेश पांडे ने पहुंचकर घटना के बारे में अपने उच्च अधिकारियों को बताया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर हर्षित चैहान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मौका मुआयना करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Tags:    

Similar News