Barabanki Video: बाढ़ की सैलाब में फंस गई दूल्हे की कार, वीडियो हुआ वायरल
Barabanki Video: दूल्ले की कार पानी के सैलाब के बीच काफी देर तक चैराहे पर गोल-गोल घूमती रही। वहीं दूल्हे को लेकर जा रही कार का लोगों ने मजाक भी बनाया। सैलाब के बीच दूल्हे की कार चर्चा का विषय बनी रही।;
Report : Sarfaraz Warsi
Update:2023-09-16 17:42 IST
बाढ़ की सैलाब में फंस गई दूल्हे की कार, वीडियो हुआ वायरल: Photo-Newstrack
Barabanki Video: दूल्हा अपने घर से सजधज कर शादी करने के लिए निकला था, लेकिन उसे क्या मामलू था कि बाढ़ के सैलाब में उसकी कार फंस जाएगी। बाराबंकी में आई बाढ़ ने तबाही मचा रही है।इस बाढ़ की त्रासदी में एक दूल्हे की कार फंस गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दूल्ले की कार पानी के सैलाब के बीच काफी देर तक चैराहे पर गोल-गोल घूमती रही।
दूल्हे की कार का लोगों ने बनाया मजाक
वहीं दूल्हे को लेकर जा रही कार का लोगों ने मजाक भी बनाया। सैलाब के बीच दूल्हे की कार चर्चा का विषय बनी रही। यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित छाया चैराहे का बताया जा रहा है।