IPS यमुना प्रसाद ने Mukhtar Ansari पर की थी बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Mukhtar Ansari News: एसपी यमुना प्रसाद आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने 25 मार्च 2022 को मुख्तार अंसारी, डा. अलका राय आदि के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update:2024-04-04 08:19 IST

आईपीएस यमुना प्रसाद (Newstrack)

Mukhtar Ansari News: पूर्वांचल का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी भले ही सुपुर्दें खाक हो गया हो, लेकिन उसकी चर्चा अभी बंद नहीं हुई है। बाराबंकी में तैनात रहे आईपीएस यमुना प्रसाद ने मुख्तार अंसारी पर सख्त कार्रवाई की थी। यमुना प्रसाद ने मुख्तार अंसारी समेत उसके 13 गुर्गों पर सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट लगाया था। आईपीएस यमुना प्रसाद ने यह कार्रवाई उस समय की थी जब अप्रैल 2021 में पंजाब की मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी की बाराबंकी नंबर की फर्जी एंबुलेंस का मामला सामने आया था। मुख्तार अंसारी पहले से ही जेल में था, इसलिए एसपी यमुना प्रसाद के आदेश पर अन्य 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था।

जिस बाराबंकी नंबर की एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी पेशी पर पंजाब की मोहाली कोर्ट जाता था, वह मऊ जनपद की रहने वाली डा. अलका राय ने फर्जी पता लगाकर बाराबंकी से एम्बुलेंस का पंजीकरण कराया था। मामला सामने आने के बाद एआरटीओ की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और एसपी यमुना प्रसाद ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच में मुख्तार अंसारी के साथ उनके गिरोह के एक दर्जन लोगों को नामजद किया था।


इस मामले एसपी यमुना प्रसाद आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने 25 मार्च 2022 को मुख्तार अंसारी, डा. अलका राय आदि के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। मुख्तार अंसारी पहले से ही जेल में था। इसलिए दोनों मामलों में पुलिस ने डा. अलका राय समेत सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद डीएम के आदेश पर बाराबंकी पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की करीबी डॉक्टर अलका राय के अस्पताल सहित अन्य गुर्गों की 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली गई थी।  



 


Tags:    

Similar News