Barabanki News: विवाहिता की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Barabanki Crime News: बाराबंकी जिले में एक विवाहित महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विवाहित महिला पर ससुराल के लोग कैसे टूट पड़े हैं।

Update:2023-08-21 17:42 IST
Marred Woman Brutally Beaten by in- laws, Barabanki

Barabanki News: बाराबंकी जिले में एक विवाहित महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विवाहित महिला पर ससुराल के लोग कैसे टूट पड़े हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता की पिटाई उसका पति, सास, नंद और देवरानी कर रही है। मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पति बच्चों को कहता है- ये मेरी संतान नहीं

विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि 2011 में शादी हुई थी। तब से ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके दो बेटियां हैं, पति कहता है कि यह संतान हमारी नहीं है। ससुराल के लोगों ने महिला को घर से निकाल दिया है। उसे रहने के लिए एक कमरा दिया है। वह उसे कमरे में रह रही है, इसके बाद भी ससुराल वाले उसे रहने नहीं दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

घर से बाहर रहने के लिए दे रखा कमरा

बता दें कि यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का बताया जा रहा है। इस गांव की रहने वाली विवाहिता महिला वंदना वर्मा को बेरहमी से मारपीट कर प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विवाहित महिला वंदना वर्मा की बहन ने बताया कि वंदना की शादी 2011 में की गई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। ससुराल के लोग उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं, उसे मारते-पीटते और घर से भागते हैं। ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल कर एक कमरा रहने के लिए दे रखा है। वह उस में रहती है, उसके बाद भी ससुराल के लोग उसे मारते पीटते और प्रताड़ित करते हैं। विवाहित महिला की बहन ने बताया कि एक बार फिर उसके पति, सास, नंद और देवरानी ने मिलकर वंदना को जमकर मारा पीटा है, जिसका वीडियो भी उनके पास है। पीड़ित महिला की बहन ने बताया है कि पिटाई के बाद हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को कई बार तहरीर दी है। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Tags:    

Similar News