Barabanki News: करवा चौथ पर सुहागिनों में मेंहदी का क्रेज,डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग रेट

Barabanki News: कोई डिजाइनर साड़ी के लिए दुकानों पर नजर आ रहा है तो कोई कोई फैंसी सूट। इसके अलावा ही सजने संवरने के लिए भी महिलाएं मेकअप का सामान भी खरीद रही हैं।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update:2024-10-19 16:03 IST

Barabanki News ( Pic- Newstrack)

Barabanki News: करवा चौथ का कल व्रत है। जिसे लेकर घर-घर में महिलाओं की तैयारी जोर शोर से चल रही है। बीते करीब एक हफ्ते से बाजार में सुबह से ही महिलाएं खरीदारी करने निकल जाती हैं। कोई डिजाइनर साड़ी के लिए दुकानों पर नजर आ रहा है तो कोई कोई फैंसी सूट। इसके अलावा ही सजने संवरने के लिए भी महिलाएं मेकअप का सामान भी खरीद रही हैं। कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। वहीं करवा चौथ को लेकर महिलाओं में मेंहदी लगाने का भी काफी क्रेज नजर आ रहा है।

शहर की लइया मंडी में कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर मेंहदी लगवाने के लिये महिलाओं की लंबी लाइन नजर आ रही है। दुकान पर महिलाएं अपनी मनपसंद डिजाइन की मेंहदी लगवा रही हैं। दुकान पर सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक महिलाओं की लंबी कतारें लगी नजर आ रही हैं। मेहंदी लगवाने का इतना क्रेज है कि रोजाना 100 से ज्यादा महिलाएं मेंहदी लगवा रही हैं। मेंहदी लगवाने आई महिलाओं ने बताया कि वह करवा चौथ पर 16 श्रृंगार करती हैं। 16 श्रृंगार में मेंहदी भी आती है। करवाचौथ पर मेंहदी के महत्व के चलते मेंहदी लगाने का बिजनेस भी करवाचौथ के दिन चरम पर होता है।

महिलाओं ने बताया कि नार्मल दिनों में एक हाथ पर मेंहदी लगाने का रेट 50 या 100 रुपये से शुरू होता है। लेकिन करवाचौथ पर यह दो से ढाई गुना तक बढ़ जाता है। अलग-अलग डिजाइन के हिसाब से मेंहदी लगवाने का अलग-अलग रेट होता है। महिलाओं ने बताया कि मेंहदी के बिना करवाचौथ का त्योहार अधूरा होता है। इसलिये हम लोग मेंहदी जरूर लगाते हैं। इसके अलावा कास्मेटिक की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। हर उम्र की महिला में इस दिन सज संवरकर आकर्षक दिखने का क्रेज है। इसमें मां बेटी या सास बहू और देवरानी जिठानी कोई भी पीछे नहीं है।

Tags:    

Similar News