Barabanki News: प्रभारी मंत्री सुरेश राही बोले- विपक्ष ने जनता में फैलाया भ्रम, घर तक पहुंच समस्याओं का निदान कर रही सरकार

Barabanki News: प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर जन समस्याओं का वहीं पर निदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में जनता के बीच भ्रम फैलाया था, लेकिन अब जनता भाजपा के साथ है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update:2024-09-17 21:35 IST

प्रभारी मंत्री सुरेश राही बोले- विपक्ष ने जनता में फैलाया भ्रम, घर तक पहुंच समस्याओं का निदान कर रही सरकार: Photo- Newstrack

Barabanki News: प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने आज बाराबंकी जिले के मसौली ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत नसीरनगर के चन्दनपुरवा गांव में ग्राम चौपाल एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचे प्रभारी मंत्री को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर जन समस्याओं का वहीं पर निदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में जनता के बीच भ्रम फैलाया था, लेकिन अब जनता भाजपा के साथ है।

सुरेश राही का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया

प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जनपद के प्रवास पर पहुंचे कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में भाजपाइयों संग पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना। उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों संग बैठक करके परिचय प्राप्त किया।


इस मौके पर सुरेश राही ने कहा कि देशभर की जनता में पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। विपक्षी दलों में संगठन का मतलब सिर्फ सत्ता सुख भोगना है, जबकि भाजपा में संगठन का मतलब सेवा कार्यों से है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उसके साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकताओं में होगा।

विपक्षियों पर साधा निशाना

कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुानाव में केवल झूठ और भ्रम फैलाया गया। लेकिन जनता अब सबकुछ समझ चुकी है। आरक्षण हटाने का भ्रम फैलाने वाले आज खुद अमेरिका में बैठकर आरक्षण हटाने की बात कर रहे हैं। विपक्ष के इसी धोखे के चलते हम लोग लोकसभा चुनाव में यूपी की कुछ सीटें हारे थे, लेकिन आने वाले चुनाव में जनता एक बार फिर हमारे साथ होगी। वहीं उपचुनाव को लेकर सुरेश राही ने कहा कि उपचुनाव में हम लोग सारी सीटें जीतेंगे। मिल्कीपुर की सीट सबसे बड़े अंतर से जीतेंगे।

Tags:    

Similar News