किसी जेब में जा रहा महंगाई से मुनाफा, बीजेपी का नहीं कुछ फ्री...सब जनता का है पैसा,बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के घर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने बाराबंकी पहुंचे थे।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2023-12-07 12:14 GMT

Akhilesh Yadav (सोशल मीडिया) 

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने यहां हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार परिवर्तन के लिये जनता ने वोटिंग की और हम सभी ने उसी का असर देखा। छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जनता ने परिवर्तन किया है। मध्य प्रदेश में परिस्थितियां अलग थीं, इसीलिए भाजपा वहां चुनाव नहीं हारी। जनता ने इस बार परिवर्तन के लिये मतदान किया है। ऐसे में भाजपा की चिंता बढ़नी चाहिये। क्योंकि प्रदेश स्तर के बाद 2024 में जनता केंद्र सरकार बदलने के लिये वोट करेगी।

बाराबांकी में फिर खिलेगी सपा, बोले अखिलेश

पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के घर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने बाराबंकी पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहा कि एक समय बाराबंकी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था। ऐसे में हमें उम्मीद है और अपने साथियों पर पूरा भरोसा है कि समाजवादी पार्टी के लिये बाराबंकी और आसपास के जिलों में 2024 के नजीते ऐतिहासिक होंगे। यूपी में समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतने की तैयारी कर रही है। सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर राज्य में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी।

इंडिया गठबंधन बोले सपा अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर नाराजगी पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो बीत गया, हमें उस पर बात नहीं करनी चाहिए। इन चुनाव परिणाम के बाद अब जो आगे आने वाला समय उसमें इंडिया गठबंधन औऱ ज्यादा मजबूत होगा। तेलंगाना में शपथ ग्रहण समारोह और इंडिया गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन में न जाने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वहां जो अपने साथी हैं, वह उनसे मिलने जाएंगे।

योगी सरकार पर बसरे अखिलेश

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान की आय नहीं बढ़ी, नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही, महंगाई चरम पर है। सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं है, इलाज के लिये पर्याप्त दवा नहीं डाक्टर नहीं हैं। बिजली की अच्छी सुविधा और सस्ती बिजली नहीं है। अल्पसंख्यक अभी भी दुखी हैं। बुनकरों के लिए बजट में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। सड़कों पर अभी भी गड्ढे बंद नहीं हो पाए, सके चलते हादसे हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक्सीडेंट से मौतों के आकड़े ज्यादा हैं। ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सड़कों पर सांड दिखते हैं।

महंगाई से मुनाफा किसी की जेब में

भाजपा की योजनाओं पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि डीजल-पेट्रोल, बिजली, पढ़ाई और दवाइयां समेत तमाम मूलभूत सेवाओं में दाम बढ़ाकर सरकार आम जनता से पैसा वसूली कर रही है। आखिरकार सरकार जो महंगाई से मुनाफा कमा रही है वह किसकी जेब में जा रहा है? सरकार जो सम्मान निधि और फ्री राशन देने जैसी तमाम योजनाएं दे रही है, वह जनता के पैसे से ही है।

Tags:    

Similar News