Barabanki News: विवादित बोल पर सपा विधायक सुरेश यादव की सफाई, राजनीतिक विरोधियों ने वीडियो एडिट करके रची साजिश
Barabanki News: सुरेश यादव ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने वीडियो को एडिट करके यह पूरी साजिश रची है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सुरेश यादव ने कहा कि वह कई बार सपा के विधायक रह चुके हैं।;
विवादित बोल पर सपा विधायक सुरेश यादव की सफाई, राजनीतिक विरोधियों ने वीडियो एडिट करके रची साजिश, नहीं दिया ऐसा कोई बयान (newstrack)
Barabanki News: बाराबंकी जिले में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव ने विवादित बयान पर अपनी सफाई दी है। वायरल वीडियो पर सपा विधायक सुरेश यादव ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रची है।
सुरेश यादव ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने वीडियो को एडिट करके यह पूरी साजिश रची है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सुरेश यादव ने कहा कि वह कई बार सपा के विधायक रह चुके हैं।
विरोधियों ने वीडियो को एडिट करके वायरल कर दिया और उनके खिलाफ साजिश रची। बता दें कि सपा विधायक सुरेश यादव ने भाजपा सरकार को 'हिंदू आतंकवादी संगठन' करार दिया था। उन्होंने यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में गन्ना कार्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया था।
सपा विधायक के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने इसे गैर जिम्मेदाराना बताया और सपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं का कहना है कि सपा नेताओं के बयान उनकी हताशा को दर्शाते हैं।