Barabanki News: नीम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक, कुछ दिन पहले ही आया था ससुराल, शव देख मचा हड़कंप

Barabanki News: युवक का शव गांव के बीचो-बीच मस्जिद के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। युवक ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2023-10-16 11:30 GMT

Barabanki News: बाराबंकी जिले में एक युवक के आत्महत्या करने का मामला आया है। युवक सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला। शव को देख इलाके में हड़कंप मच गया। लटकते शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव

मामला बाराबंकी के कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मिठवारा गांव का है। युवक का शव गांव के बीचो-बीच मस्जिद के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। युवक ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। युवक की पहचान हो गई। युवक का नाम जाबिर है, जो कुछ दिनों से अपने ससुराल आया हुआ था। पेड़ पर फंदे से लटकते युवक के शव पर सुबह-सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

युवक का पत्नी और ससुराल वालों से विवाद

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि देर रात युवक का पत्नी और ससुराल वालों से विवाद हुआ था। मृतक युवक बाराबंकी के थाना सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का निवासी था। मृतक युवक एक सप्ताह पहले ही अपने ससुराल मिठवारा गांव आया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

Tags:    

Similar News