लखनऊ: BJP सांसद के बेटे पर फायरिंग, मामले में आया नया ट्विस्ट, हुआ बड़ा खुलासा

लखनऊ के मोहनलालगंज में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार देर रात बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर (30) पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में घायल सांसद के बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

Update: 2021-03-03 03:33 GMT
लखनऊ: BJP सांसद के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में खुलासा, बेटे ने खुद चलवाई गोली र

लखनऊ: यूपी में अपराधियों पर पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। लखनऊ के मोहनलालगंज में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार देर रात बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर (30) पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में घायल सांसद के बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से लखनऊ में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: इटावा: जमीन विवाद में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

फायरिंग मामले में सामने आया ट्विस्ट

लेकिन अब फायरिंग के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। सांसद के बेटे पर गोली चलाने वाला शख्स एक करीबी रिश्तेदार था। पुलिस ने इस मामले में हथियार समेत रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। सांसद के बेटे ने रिश्तेदार से खुद के ऊपर गोली चलवाई। पुलिस के मुताबिक एक लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिसे बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार हुए रिश्तेदार ने बताया कि कुछ लोग को फंसाने के इरादे से खुद पर गोली चलवाई गयी थी।

[video data-width="360" data-height="636" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-03-at-08.24.15.mp4"][/video]

रिश्तेदार से पूछताछ शुरू

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक यह घटना रात के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुई, पहले बताया गया कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, अब तक की तहकीकात में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके करीबी रिश्तेदार ने गोली चलाई, रिश्तेदार को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: औरैया में युवकों ने वृद्ध महिला को लूटा, बेहोश कर कुंडल व पायल लेकर हुए फरार

आयुष किशोर तड़के मड़ियांव होकर घर लौट रहे थे। तभी उनके साथ फायरिंग की वारदात हुई। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालांकि आयुष की स्थिति स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Tags:    

Similar News