BJP का अनोखा जश्न: दिव्यांगों की मदद को बढ़ाया हाथ, किया ये नेक काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के संगठन और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से आज बक्सा ब्लॉक पर दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किया गया एवं प्रत्येक मंडल पर सफाई अभियान चलाया गया।

Update: 2020-09-17 17:02 GMT
BJP का अनोखा जश्न: दिव्यांगों की मदद को बढ़ाया हाथ, किया ये नेक काम

जौनपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 70वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के संगठन और जन प्रतिनिधियो के सहयोग से आज बक्सा ब्लॉक पर दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किया गया एवं प्रत्येक मंडल पर सफाई अभियान चलाया गया और फल वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें: UP के इन जिलों में आई कोरोना की बाढ़, तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

70 जगहों पर सफाई कार्यक्रम रखा गया

उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मोदी जी के 70 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर दिव्यांगजनों को प्रत्येक उपकरण के 70 उपकरण बांटे गए। प्रत्येक मण्डल पर 70 जगहों पर सफाई कार्यक्रम रखा गया और प्रत्येक मण्डल के 70 बूथ पर फल वितरण किया गया। जिले के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि ये मोदी जी की ही देन है की आज विकलांगो को दिव्यांग का नाम दिया गया। प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर पूरे देश में स्वक्षता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।

पूरे विश्व के नेता...

आज भारत पीएम मोदी जी हाथो सुरक्षित एवं विकास के उचाईयों को छू रहा है। कोरोना संक्रमण काल के बाद अब भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि मोदी जी एक गरीब परिवार में पैदा होने के कारण वो नजदीक से गरीबी को जानते है इसलिये उनका प्रत्येक कार्य गरीबो के लिए होता है, जफराबाद के विधायक ने कहा कि मोदी जी के दृढ़ इच्छा शक्ति के वजह से ही आज मोदी जी देश के ही नही बल्कि पूरे विश्व के नेता बन कर उभर रहे है।

ये भी पढ़ें: कृषि अध्यादेशों पर हल्लाबोल: अब होगी आर पार की लड़ाई, विरोध में उतरा ये दल

जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह का कार्य चल रहा है जिसमे प्रत्येक सेक्टर के एक बूथ पर वृक्षारोपण किया जायेगा, उक्त अवसर पर बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह प्रधान, पांचो मण्डल अध्यक्ष क्रमशः नरेंद्र विश्वकर्मा, भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, अजय मिश्र,शैलेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल के साथ तमाम कार्यकर्ता और दिव्यांगजन मौजूद थे।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर खास : RML विश्वविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

Tags:    

Similar News