भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में स्थापित: स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है।

Update: 2020-03-13 15:17 GMT

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है।

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोककल्याण के संकल्प के साथ गरीब, पीड़ित, शोषित, वंचित, दलित, पिछडों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन की योजनानुसार समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का ही परिणाम रहा कि 2014 के लोकसभा के आमचुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद 2017 के विधानसभा चुनाव और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने फिर से प्रदेश में अपनी विजय पताका लहराई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है।

किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा: स्वतंत्र देव सिंह

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां उन्हें मोदी-योगी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो को मिल सके इस दिशा में कार्य करना होगा। वहीं आगामी पंचायत चुनाव और फिर विधान सभा के चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए संगठन की योजना, रचना के अनुसार बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करना होगा।

चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर पहले भी विपक्षी दलों को परास्त करने में सफल रहे है और आगे भी जनता की सेवा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ आमजन के समर्थन व प्यार से चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेंगे।

प्रदेश महामंत्री व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने संगठन की आगामी कार्ययोजना और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष बी.एल. वर्मा, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, राज्यमंत्री महेश गुप्ता सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर विपक्ष ने बनाया झूठ का वातावरण: स्वतंत्र देव सिंह

Tags:    

Similar News