भाजपा के इस दिग्गज नेता ने कांग्रेस पर बोला हमला, प्रियंका पर कही ऐसी बात

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का रवैया किसानों के लिए ‘‘केवल यूज एंड थ्रो’’ का ही रहा है। यही वजह है कि इस परिवार के नेताओं..

Update:2020-03-07 17:40 IST

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का रवैया किसानों के लिए ‘‘केवल यूज एंड थ्रो’’ का ही रहा है। यही वजह है कि इस परिवार के नेताओं को किसान केवल तभी याद आते हैं जब चुनाव पास आता है।

ये भी पढ़ें-257 मस्जिद-मदरसों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिया ये आदेश

वर्ष 2017 के चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में आकर ‘खाट पंचायत’ कर किसानों को इस्तेमाल कर उन्हें चुनावी मोहरा बनाया और उसके बाद पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका वाड्रा ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस किसानों को बरगलाने में जुटी है- चन्द्रमोहन

प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि गांधी परिवार की करतूतों से बखूबी वाकिफ हो चुके यूपी के किसानों ने पिछले दोनों चुनावों में कांग्रेस को करारी हार दी। कांग्रेस इससे सबक लेने की बजाय गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों को बरगलाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें-होली के त्योहार पर बेरंग हुई केंद्र सरकार की ट्रेन व्यवस्था

इसका जीता जागता उदाहरण प्रियंका वाड्रा का वह हालिया ट्वीट है जिसमें उन्होंने दूसरी जगह की फोटो को यूपी का बताकर किसानों का मुद्दा उठाया। बाद में कलई खुलने पर प्रियंका वाड्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट से अपना ट्वीट हटा लिया। यह साबित करता है कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी किसानों के बीच जाने की बजाय उन्हें गलत ढंग से बरगला कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है।

किसानों को राहत राशि देने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया

इसके ठीक उलट यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार लगातार किसानों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।

प्रदेश प्रवक्ता डा चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन को चैबीस घंटों के भीतर किसानों को राहत राशि देने का निर्देश मुख्यमंत्री जी ने दिया है।

ये भी पढ़ें-मनमोहन सिंह की ये बड़ी भविष्यवाणी, बढ़ा सकती है मोदी सरकार की परेशानी

किसानों के लिए ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी “मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के दायरे में दस करोड़ से अधिक किसान, बटाईदार और पट्टेदार आएंगे। प्रदेश सरकार पहली बार वन क्षेत्र के बाहर कृषि वानिकी यानी किसानों के पेड़ का प्रमाणीकरण करने जा रही है।

किसानों को पेड़ की लकड़ी का अधिक मूल्य मिलेगा-चन्द्रमोहन

इससे किसानों को पेड़ की लकड़ी का अधिक मूल्य मिलेगा। प्रदेश प्रवक्ता डा चन्द्रमोहन ने कहा कि गन्ना किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए सरकार लगातार नए नए प्रयोग कर रही है। यह सभी प्रयोग सकारात्मक नतीजे भी दे रहे हैं।

 

 

यही वजह है कि प्रदेश की तरक्की में किसान की भागीदारी बढ़ रही है। किसानों का सम्मान और उनका संरक्षण इसी सूत्र वाक्य के जरिए भाजपा सरकार यूपी में तरक्की की एक नई इबारत लिखने में जुटी है।

Tags:    

Similar News