विधानसभा उप-चुनाव! भाजपा के दिग्गज नेता ने दिया ऐसा बयान, चौंक गये सब

बता दें कि आज प्रदेश में 11 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज संपन्न हुए उपचुनावों में जनता की उत्साहजनक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने मत का उपयोग करके जनता ने लोकतंत्र की नींव को और भी मजबूत बनाने का काम किया है। इसके साथ ही सिंह ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।

Update: 2019-10-21 15:55 GMT

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज उपचुनाव पर बड़ा बयान दे दिया है।

बता दें कि आज प्रदेश में 11 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज संपन्न हुए उपचुनावों में जनता की उत्साहजनक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने मत का उपयोग करके जनता ने लोकतंत्र की नींव को और भी मजबूत बनाने का काम किया है। इसके साथ ही सिंह ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर जनता ने अपनी मोहर लगाई है। जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं वहां एक बार फिर से कमल खिलेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विधानसभा के उपचुनाव में संगठन की योजना से चुनावी कार्य व पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे सभी पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके परिश्रम और जनता के समर्थन से हम चुनाव जीतेंगे।

Tags:    

Similar News