आज कानपुर और लखनऊ में रहेंगे शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Update: 2016-06-03 18:50 GMT

कानपुरः यूपी में विधानसभा चुनावों के करीब आने के साथ ही बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को जीत हासिल करने के लिए तैयार करने में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद भी इस काम में जुट गए हैं। इसी कड़ी में वह आज कानपुर और सूबे की राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। यहां वह कार्यकर्ताओं को जीत के लिए गुरुमंत्र देंगे।

कानपुर में क्या है शाह का कार्यक्रम?

-कानपुर और बुंदेलखंड मंडलों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा।

-इसमें करीब 19 हजार बूथ अध्यक्षों को वोटरों के प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

-पांच घंटे तक अमित शाह और अन्य नेता कार्यकर्ताओं को प्रबंधन के तौर-तरीके बताएंगे।

-कार्यक्रम में 201 मंडल बूथ अध्यक्ष भी रहेंगे।

एक घंटे से ज्यादा संबोधन देंगे शाह

-पार्टी के सूत्रों के अनुसार पहले बूथ अध्यक्षों की बात सुनी जाएगी।

-इसके बाद अन्य नेता अपने विचार रखेंगे।

-आखिर में 1 घंटे से ज्यादा अमित शाह सभी को गुरुमंत्र देंगे।

लखनऊ में क्या है कार्यक्रम?

लखनऊ के बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भी अमित शाह एक कार्यक्रम करने वाले हैं। यहां भी वह कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में बीजेपी को जिताने के लिए सारे तौर-तरीके सिखाएंगे। उनके साथ यहां भी प्रदेश स्तर के नेता और यूपी प्रभारी ओम माथुर रहेंगे।

Tags:    

Similar News