बीजेपी कार्यकर्त्ता ने महिला अधिकारी से की बदसलूकी, मंत्री बोले- अति उत्साहित हैं कार्यकर्त्ता...

Update: 2017-04-20 04:10 GMT

महोबा: बीजेपी की सरकार बनने के बाद कई कार्यकर्ता अमर्यादित नजर आने लगे हैं। सीएम योगी की नसीहत के बावजूद भी कार्यकर्ता सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला बुंदेलखंड के महोबा जनपद का है। जहां की बीडीओ महिला अधिकारी महिमा विद्यार्थी के साथ बीजेपी के सेक्टर प्रभारी ने न केवल बदसलूकी की बल्कि उनके बेडरूम तक घुस गया।

बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत महोबा पहुंचे राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह से कही। लेकिन उन्होंने इस मामले को अति उत्साहित होकर की गई घटना कहकर टाल दिया। मंत्री जी का जवाब था कि कार्यकर्ता अति उत्साहित होकर ऐसे कर देते हैं। मंत्री का ये बयान लोगों को हैरत करने जैसा था।

बीजेपी का महिला सुरक्षा दावा साबित हो रहा कोरा

प्रदेश की बीजेपी सरकार महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित रखने के लाख दावें कर रही हो। लेकिन महोबा में एक महिला BDO के आवास में घुसकर बदसलूकी की गई। ये अमर्यादित व्यवहार किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के सेक्टर प्रभारी ने ही की।

यहीं नही मामला कुलपहाड़ कोतवाली जा पहुंचा। लेकिन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई भी कार्यवाही करने तो दूर अधिकारी की समस्या तक नहीं सुनी। थकहार कर महिला अधिकारी ने महोबा पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र से शिकायत की।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है पीड़िता का कहना

दरअसल महोबा के ब्लॉक जैतपुर में तैनात महिला BDO महिमा विद्यार्थी का आरोप है कि ऑफिस के बाद वो आने सरकारी क्वाटर में थी। तभी बीजेपी के सेक्टर प्रभारी असमेन्द्र द्विवेदी जबरन उनके बेडरूम तक घुस गया और उनके साथ बदसलूकी की। इससे पहले भी वह उनके आवास आकर बदसलूकी कर चुका है। कई बार उन्हें ऑफिस में आकर मिलने के लिए कह गया। वो जबरन उनसे काम कराने के नाम पर उनके साथ अभद्रता करता है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए कैसे यह कार्यकर्त्ता करता है महिला को परेशान

बीते दिन असमेन्द्र अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ उनके बेडरूम तक जा पहुंचा। महिला बीडीओ ने इसका विरोध किया, तो बीजेपी कार्यकर्ता ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। महिला बीडीओ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत तो कराया। मगर आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। बीडीओ को जानकारी मिली कि सूबे के राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र आए हैं, तो पीड़िता ने अपनी शिकायत की। मगर यहां भी उनकी अनसुनी सी शिकायत सुन ली गई।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का कहना

आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ कोई कार्यवाही तक नहीं की गई। खास बात तो यह है कि जब मंत्री जी से पत्रकारों ने इस मामले में सवाल किए, तो उन्होंने कहा कि 'बीजेपी के कार्यकर्ता कोई भी अमर्यादित काम नहीं करते। कभी-कभी कार्यकर्ता उत्साहित होकर ऐसा कर देते हैं।' राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंहका ये जवाब बीजेपी के अनुशासन को उत्साहित कार्यकर्ता अनुशासनहीनता कर डालते हैं।

Tags:    

Similar News