BJP का वर्चुअल सम्मेलन, 10 जून को फिर जुटेंगे भाजपाई मंत्री

मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर चल रहे मोर्चा सम्मेलनों की श्रंखला में 10 जून को पार्टी के युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे प्रदेश में 66 सम्मेलनों का आयोजन करके आमजन से जुडे़गें और इसी के साथ सभी 395 मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न होंगे।

Update: 2020-06-09 13:19 GMT

लखनऊ: मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर चल रहे मोर्चा सम्मेलनों की श्रंखला में 10 जून को पार्टी के युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे प्रदेश में 66 सम्मेलनों का आयोजन करके आमजन से जुडे़गें और इसी के साथ सभी 395 मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न होंगे। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता सम्मेलनों में सरकार की उपलब्धियां, संगठन के कार्य तथा कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मेलनों को सम्बोधित करेगें।

ये भी पढ़ें:बड़ा भयानक हादसा: चलती कार बनी आग का शोला, ड्राइवर ने ऐसे बचायी अपनी जान

किसान मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन में ये लोग होंगे शामिल

मोर्चा सम्मेलनों में जिला किसान मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों में 10 जून को किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त सुल्तानपुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला बुलन्दशहर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता रामपुर, त्रयम्बक त्रिपाठी गाजियाबाद व सम्भल, संजय राय कासगंज, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखनऊ के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। तो वहीं महिला मोर्चा सम्मेलनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर मेरठ, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम सुल्तानपुर, रंजना उपाध्याय वाराणसी, प्रदेश मंत्री अंजूला माहौर महराजगंज, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह जालौन, प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह बांदा में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनसंवाद करेंगी। युवा मोर्चा सम्मेलनों को प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा सुल्तानपुर, सतीश द्विवेदी अयोध्या, नीलकण्ठ तिवारी रायबरेली के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी बावली महिला: पूरे देश में मचा रखा घमासान, जानें इनका इतिहास

सम्मेलनों की श्रृंखला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर इटावा, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल कानपुर नगर, अमर पाल मौर्य बिजनौर तथा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलनांे को प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर बाराबंकी, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी अमेठी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर गौतमबुद्धनगर, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी मुजफ्फरनगर, कमला रानी वरूण मैनपुरी के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News