UP Nikay chunav 2023: कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप नाम वापसी के लिए भाजपा कार्यकर्ता दे रहे धमकी

UP Nikay chunav 2023: कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल कश्यप ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसमें कहा है कि गत दिवस भाजपा के मनोज, अमित व वेदपाल उपाध्याय ने उनके घर में घुसकर पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि यदि अनिल कश्यप ने नामांकन वापस नहीं लिया, तो जान से मार देंगे।

Update: 2023-04-30 13:27 GMT
UP Nikay Chunav 2023 (Photo: Social Media)

UP Nikay chunav 2023 Baghpat News: बड़ौत नगर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा के स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कश्यप ने कहा है कि स्थानीय भाजपा के नेता उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर नामांकन वापस नहीं लिया तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर धमकाने का आरोप

कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल कश्यप ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसमें कहा है कि गत दिवस भाजपा के मनोज, अमित व वेदपाल उपाध्याय ने उनके घर में घुसकर पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि यदि अनिल कश्यप ने नामांकन वापस नहीं लिया, तो जान से मार देंगे। नामजद आरोपियों ने परिवार को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

कांग्रेस प्रत्याशी अनिल के भाई को उठाया

कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कश्यप ने बताया कि उसके बड़े भाई को जबरदस्ती उसकी नर्सरी से उठाकर तथा भाई के माध्यम से उसे बुलाकर नाम वापसी के लिए दबाव बनाया गया। अनिल कश्यप ने बताया कि इसी बीच उसने एसडीएम आफिस में घुसकर जान बचाई और उनसे कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कश्यप ने एसपी बागपत से मिलकर शिकायती पत्र दिया। उसने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तथा और स्वयं व परिवार की जानमाल की हिफाजत करने की गुहार लगाई है।

ये कहना है बड़ौत पुलिस का

इस संदर्भ में सीओ बड़ौत सवि रत्न गौतम का कहना है कि प्रत्याशी अनिल ने अपने लेटर पेड पर जो शिकायत की है, वो सीधे एसपी बागपत के नाम उन्हें भेजी गई है। उन्हें इस संदर्भ में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। अगर कोई शिकायती पत्र या जांच मिलती है तो विधिनुसार कार्रवाई की जाएगी। जबकि इस मामले पर बीजेपी के बागपत से जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर का कहना है कि उन्हें अभी तक इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। न ही बीजेपी का कोई कार्यकर्ता ऐसा कार्य कभी कर सकता है।

Tags:    

Similar News